खेल की खबरें | जोर्डन के खिलाफ पिंक लेडीज कप में अभियान का आगाज करेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नये खिलाड़ियों से सजी भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम नये मुख्य कोच क्रिस्पिन छेत्री के मार्गदर्शन में बृहस्पतिवार को यहां पिंक लेडीज कप में जोर्डन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी ।

शारजाह, 19 फरवरी नये खिलाड़ियों से सजी भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम नये मुख्य कोच क्रिस्पिन छेत्री के मार्गदर्शन में बृहस्पतिवार को यहां पिंक लेडीज कप में जोर्डन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी ।

फीफा की अंतरराष्ट्रीय विंडो में हो रहे इस टूर्नामेंट में रूस और कोरिया भी भाग ले रहे हैं ।

भारतीय टीम में आशालता देवी और बाला देवी जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं जबकि कुछ युवाओं को मौका दिया गया है ।

भारत एशिया रैंकिंग में 13वें और विश्व रैंकिंग में 69वें स्थान पर है जबकि जोर्डन उपमहाद्वीप में 14वें और विश्व में 74वीं रैंकिंग पर है ।

दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मैच हुए हैं जिसमें दोनों ने एक एक जीता और एक ड्रॉ रहा ।

इस महीने कोच नियुक्त किये गए छेत्री ने कहा ,‘‘ हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है लिहाजा यह रोचक मैच होगा । ’’

भारतीय टीम ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में दस दिवसीय शिविर में भाग लिया । शारजाह में पहले मैच से पूर्व दो अभ्यास सत्र भी होंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\