खेल की खबरें | भारतीय महिला फुटबॉल टीम को जापान ने 7-0 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला टीम को गुरुवार को यहां लोकोमोतिव स्टेडियम में एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफाइंग फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दौर के पहले मैच में जापान के खिलाफ 0-7 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

ताशकंद, 26 अक्टूबर भारतीय महिला टीम को गुरुवार को यहां लोकोमोतिव स्टेडियम में एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफाइंग फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दौर के पहले मैच में जापान के खिलाफ 0-7 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

मुख्य कोच थॉमस डेनर्बी के मार्गदर्शन में खेल रही भारतीय टीम ने पहले हाफ में जापान को कड़ी टक्कर दी और मध्यांतर तक भारत के खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ था।

पहले हाफ में जापान के हमलों में नाकाम करने में सेंटर बैक आशालता देवी, स्वीटी देवी और रितु रानी के अलावा सेंट्रल मिडफील्डर संगीता बासफोरे, सिल्की देवी और इंदुमति कथिरेसन की भूमिका अहम रही।

भारत ने भी पहले हाफ में कुछ मौके बनाए लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली।

योशिनो नाकाशिमा ने 17वें मिनट में गोल दागकर जापान को बढ़त दिलाई।

दुनिया की आठवें नंबर टीम जापान हालांकि दूसरे हाफ में बदली हुई रणनीति के साथ खेली और दूसरे हाफ के शुरुआती 11 मिनट मे ही चार गोल दाग दिए।

योशिनो ने मैच का अपना दूसरा गोल करके टीम की बढ़त को दोगुना किया जबकि स्थानापन्न खिलाड़ी होनोका हयाशी ने जापान की ओर से तीसरा गोल दागा। मीना तनाका ने हेडर से गोल करने के अलावा मियाबी मोरिया के गोल में मदद भी की जिससे जापान ने 56वें मिनट तक स्कोर 5-0 कर दिया।

किको सेइके और हिकारू नाओमोतो ने दो और गोल दागकर जापान की आसान जीत सुनिश्चित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू