विदेश की खबरें | सिंगापुर से रवाना हुए क्रूज जहाज से लापता भारतीय महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मलेशिया के उत्तरी द्वीपीय राज्य पेनांग से सिंगापुर जलडमरूमध्य से गुजरते समय एक क्रूज जहाज से गिरकर सोमवार को लापता हुई भारतीय महिला की मौत हो गई है। महिला के एक पुत्र ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, दो अगस्त मलेशिया के उत्तरी द्वीपीय राज्य पेनांग से सिंगापुर जलडमरूमध्य से गुजरते समय एक क्रूज जहाज से गिरकर सोमवार को लापता हुई भारतीय महिला की मौत हो गई है। महिला के एक पुत्र ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

महिला के पुत्र विवेक साहनी ने ‘स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज’ क्रूज के सीसीटीवी देखने के बाद कहा, ‘‘फुटेज देखने के बाद हमें दुर्भाग्य से यह पता चला है कि हमारी मां अब नहीं रहीं।’’

विवेक की मां रीता साहनी और पिता जाकेश साहनी ‘स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज’ पर थे।

इससे पहले दंपति के एक अन्य बेटे अपूर्व साहनी ने सोमवार को बताया था कि उसकी मां को तैरना नहीं आता।

सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को कहा था कि वह महिला के परिवार के संपर्क में है।

यह घटना सोमवार को हुई जब रीता (64) और जाकेश (70) ‘स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज’ पर सवार होकर पेनांग से सिंगापुर वापस जा रहे थे। दंपति की चार दिवसीय क्रूज यात्रा का सोमवार को आखिरी दिन था। महिला क्रूज जहाज से पानी में गिर गई थी।

भारतीय उच्चायोग ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना की खबर मिलने के बाद से वह साहनी परिवार के साथ लगातार संपर्क में है। उच्चायोग ने कहा कि वह संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए सिंगापुर के अधिकारियों के संपर्क में भी है और कानूनी प्रक्रियाओं का सुलभ बनाने की कोशिश कर रहा है।

मिशन ने कहा कि उसने रॉयल कैरेबियन क्रूज कंपनी के भारत मामलों के प्रमुख से भी संपर्क किया है। उच्चायोग ने कहा, ‘‘हम इस मुश्किल समय में परिवार का पूरा साथ देने को प्रतिबद्ध हैं।’’

जाकेश सोमवार को जब उठे तो उन्होंने अपनी पत्नी को अपने कमरे से गायब पाया।

जाकेश ने क्रूज पर अपनी पत्नी को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। बाद में उन्होंने जहाज के चालक दल को सूचित किया, जिन्होंने उन्हें बताया कि जहाज से कुछ सिंगापुर जलडमरूमध्य में गिरा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\