लॉकडाउन के दौरान तीसरे अंपायर के रूप में अपने कौशल को निखार रहे हैं भारतीय अंपायर

आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल के अंपायर नितिन मेनन, अनिल चौधरी, सी शमशुद्दीन और वीरेंद्र शर्मा आनलाइन क्लास का सहारा ले रहे हैं ।

जमात

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल भारत के आईसीसी पैनल के शीर्ष अंपायर लॉकडाउन के दौरान लगातार अपने आपको व्यस्त रखे हुए हैं और तीसरे अंपायर के तौर पर अपने हुनर को निखार रहे हैं ।

आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल के अंपायर नितिन मेनन, अनिल चौधरी, सी शमशुद्दीन और वीरेंद्र शर्मा आनलाइन क्लास का सहारा ले रहे हैं ।

शर्मा ने बीसीसीआई टीवी से कहा ,‘‘ हम खेलने के हालात और क्रिकेट के नियमों के बारे में लगातार पढ रहे हैं । आईसीसी अंपायर कोचों के साथ हम समूह चर्चा करते हैं । इसके अलावा तीसरे अंपायर के रूप में भी अपने कौशल को निखार रहे हैं ।’’

शमशुद्दीन ने कहा ,‘‘ हम हालात को ध्यान में रखकर अभ्यास कर रहे हैं और इसके लिये वास्तविक मैच के अंश देखते हैं । इसका मकसद यह है कि हमारे फैसलों में एकरूपता रहे और डीआरएस को लेकर हम समान प्रोटोकॉल का पालन करें ।’’

वह हैदराबाद क्रिकेट संघ के स्थानीय अंपायरों की भी मदद कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसे भी अंपायर है जिनकी आजीविका क्रिकेट मैचों से ही चलती है और अब उनकी कमाई का कोई जरिया नहीं है । हमारा मकसद उन्हें इस कठिन दौर में मदद करना है ।’’

वहीं भारत के युवा अंपायरों में शामिल मेनन ने कहा ,‘‘ हर अंपायर का सपना टेस्ट मैच में अंपायरिंग होता है । मैं थोड़ा नर्वस था लेकिन मैन अपने रूटीन का पालन किया । आईपीएल मैचों में अंपायरिंग के अनुभव का काफी फायदा मिला ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड