देश की खबरें | गेटाफे से भिड़ने को तैयार भारतीय अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम अपने पांचवें अभ्यास मैच में बुधवार को सेगोविया के ओटेरो डि हेरेरोस में गेटाफे सीएफ अंडर-18 टीम से भिड़ने को तैयार है।

नयी दिल्ली, नौ मई भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम अपने पांचवें अभ्यास मैच में बुधवार को सेगोविया के ओटेरो डि हेरेरोस में गेटाफे सीएफ अंडर-18 टीम से भिड़ने को तैयार है।

भारतीय टीम अगले महीने थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियाई कप की तैयारी के लिए पिछले कुछ हफ्तों से स्पेन में ट्रेनिंग कर रही है।

एशियाई कप में भारत को ग्रुप डी में रखा गया है। भारतीय टीम 17 जून को वियतनाम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी और फिर उज्बेकिस्तान (20 जून) और जापान (23 जून) से भिड़ेगी। भारत अपने मुकाबले पाथुम थानी और बैंकॉक में खेलेगा।

भारत ने अब तक दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए एटलेटिको डि मैड्रिड अंडर-17 (4-1), सीडी लेगानेस अंडर-18 (0-2), एटलेटिको डि मैड्रिड अंडर-16 (2-1) और रीयाल मैड्रिड अंडर-17 (3-3) के खिलाफ मैच खेले हैं। टीम की नजरें अब दौरे के अपने अंतिम दो मुकाबलों पर टिकी है जिसके बाद टीम जर्मनी में दो हफ्ते तैयारी करेगी।

मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस ने कहा, ‘‘पिछले कुछ मुकाबलों के बाद लड़के कड़ी मेहनत करने के लिए बेहद प्रेरित हैं, विशेषकर रीयाल मैड्रिड के खिलाफ नतीजे के बाद वे काफी सकारात्मक हैं।’’

गेटाफे अंडर-18 के खिलाफ मुकाबला भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण होगा विशेषकर शारीरिक तौर पर।

फर्नांडिस ने कहा, ‘‘बेशक इस स्तर पर कोई मैच आसान नहीं होता और गेटाफे अंडर-18 काफी अच्छी टीम है। वे तकनीकी रूप से मजबूत हैं और मेरा मानना है कि वे शारीरिक रूप से भी हमारे से अधिक मजबूत हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमारे भी अपने मजबूत पक्ष हैं और हम उसी के अनुसार खेलेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\