IND vs SL 2nd ODI 2024: भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को गेंदबाजी के पर्याप्त मौके दिये जायेंगे- गेंदबाजी कोच बहुतुले

गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने संकेत दिया कि भारत अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को गेंदबाजी का मौका देना जारी रखेगा क्योंकि इससे वह विरोधी टीमों के बल्लेबाजों को चौंका सकता है.

Photo Credit: X

IND vs SL 2nd ODI 2024: गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने संकेत दिया कि भारत अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को गेंदबाजी का मौका देना जारी रखेगा क्योंकि इससे वह विरोधी टीमों के बल्लेबाजों को चौंका सकता है. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टाई छूटे पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुभमन गिल को गेंदबाजी करने का मौका दिया था. इस सलामी बल्लेबाज ने एक ओवर किया जिसमें उन्होंने 14 रन दिए लेकिन बहुतुले का मानना है कि आगे बढ़ने का यही तरीका है. उन्होंने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा ,‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि हमारे बल्लेबाज अच्छे गेंदबाज भी हैं.

आप जानते हैं कि उनका मुख्य कौशल बल्लेबाजी है, इसलिए कई बार वे अपनी गेंदबाजी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. लेकिन उनके पास गेंदबाजी करने का कौशल भी है.’’ श्रीलंका ने भी यह रणनीति अपनाई। उसके कप्तान और मुख्य बल्लेबाज चरित असलांका ने 8.5 ओवर फेंके और 30 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसमें शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह के लगातार गेंद पर लिए गए विकेट भी शामिल हैं जिससे उनकी टीम मैच को टाई करने में सफल रही. बहुतुले ने इस संदर्भ में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा,‘‘आपने टी20 श्रृंखला में देखा होगा. उसमें रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी की थी. यह भी पढ़ें: IND vs SL 2nd ODI 2024 Preview: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

इसी तरह से यहां शुभमन को मौका दिया गया. आने वाले दिनों में इस खेल में ऑलराउंडर का महत्व बढ़ने वाला है. ’’ बहुतुले ने कहा,‘‘ऐसे में अगर शीर्ष क्रम से एक या दो (बल्लेबाज) गेंदबाजी कर सकते हैं तो इससे निश्चित रूप से टीम को मदद मिलेगी. यह पिच की स्थिति और परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.’’ उन्होंने कहा,‘‘इसके अलावा, अगर कोई बल्लेबाज गेंदबाजी कर सकता है तो यह विपक्षी टीम के लिए चौकाने वाली बात होगी. इसलिए भविष्य में बल्लेबाजों के लिए भी गेंदबाजी करने के पर्याप्त मौके होंगे.’’ बहुतुले ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को बीच के ओवरों में साझेदारी निभाने की जरूरत थी. उन्होंने कहा,‘‘वनडे में टाई होना हमेशा रोमांचक होता है.

हमें एक रन लेकर मैच ख़त्म कर देना चाहिए था. फिर भी मेरा मानना है कि हमने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की. बल्लेबाजी में हमने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया. हमें कुछ साझेदारियां निभानी चाहिए थी जिससे विकेट गिरने के बावजूद हम लक्ष्य तक पहुंच सकते थे.’ बहुतुले ने स्वीकार किया कि श्रीलंका के स्पिनरों पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाया. उन्होंने कहा,,‘‘मुझे लगता है कि उनके स्पिनरोें ने पिच की प्रकृति के हिसाब से अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया. हमने साझेदारी निभाने की पूरी कोशिश की और शिवम (दुबे) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और योगदान दिया. लेकिन हां हम उस एक रन को बनाने का एक अतिरिक्त प्रयास कर सकते थे.’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\