विदेश की खबरें | भारतीय किशोर ने यूएई में एक पैर से कूदने का बनाया रिकॉर्ड , गिनीज बुक में नाम दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुबई में भारतीय किशोर सोहम मुखर्जी ने एक पैर से 101 बार कूदकर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है।

दुबई, आठ जुलाई दुबई में भारतीय किशोर सोहम मुखर्जी ने एक पैर से 101 बार कूदकर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है।

दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले मुखर्जी ने 30 सेकेंड में 96 बार कूदने के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: चीन ने WHO से संबंध तोड़ने को लेकर अमेरिका की आलोचना की.

रिकॉर्ड तोड़ने पर वैश्विक संस्था ने एक बयान जारी करके कहा,‘‘ शयनकक्ष में लिए गए वीडियो में मुखर्जी कुल 110 बार कूदा लेकिन इनमें से नौ को अमान्य घोषित किया गया।’’

मुखर्जी ने कहा कि इसे दो कैमरों से रिकॉर्ड किया गया और पास से ‘स्लो मोशन’ से इसे नापा गया।

यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिकी विश्वविद्यालय ने पीस गार्डन से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने की आशंका की खारिज.

मुखर्जी ने एक बयान में कहा, ‘‘रिकॉर्ड को नजदीक से स्लो-मोशन वीडियो से मापा गया था, ताकि लाइन ऑब्जेक्ट और मेरे पैर स्पष्ट रूप से दिखाई दें।’’

मुखर्जी ने इसका श्रेय अपने सक्रिय खेल जीवन को देते हुए कहा कि इस विशिष्ट रिकॉर्ड को तोड़ने में उनकी मदद ताइक्वांडो में 13 वर्षों की उनकी मेहनत ने की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\