IND vs ENG: इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों के कार्यक्रम में बदलाव नहीं, जारी रहेगा विश्राम काल

इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मियों के कोरोना वायरस के लिये पॉजिटिव पाये जाने के कारण उसकी एकदिवसीय टीम के पृथकवास पर चले जाने के बावजूद पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये ब्रिटिश दौरे पर गयी भारतीय क्रिकेट टीम अपने कार्यक्रम में बदलाव नहीं करेगी और उसका 20 दिन का अवकाश जारी रहेगा.

इंग्लैंड व भारतीय खिलाड़ी (Photo Credits Twitter)

लंदन: इंग्लैंड (England) के कुछ खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मियों के कोरोना वायरस के लिये पॉजिटिव पाये जाने के कारण उसकी एकदिवसीय टीम के पृथकवास पर चले जाने के बावजूद पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये ब्रिटिश दौरे पर गयी भारतीय क्रिकेट टीम अपने कार्यक्रम में बदलाव नहीं करेगी और उसका 20 दिन का अवकाश जारी रहेगा. इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के चार सदस्यों का श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला समाप्त होने के 48 घंटे बाद कोरोना वायरस के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है. इन सदस्यों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. इंग्लैंड को इस कारण पाकिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला के लिये बेन स्टोक्स की अगुवाई में पूरी नयी टीम का चयन करना पड़ा.

भारतीय खिलाड़ी 14 जुलाई को लंदन में एकत्रित होंगे जहां से वे दो सप्ताह के अभ्यास शिविर तथा ‘सलेक्ट काउंटी इलेवन’ के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच के लिये डरहम जाएंगे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘हम स्थिति से अवगत हैं.  यदि मौजूदा स्वास्थ्य सुरक्षा दिशानिर्देशों में कोई परिवर्तन होता है तो ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी हमें उसे उपलब्ध कराएंगे और उसका कड़ाई से पालन किया जाएगा. यह भी पढ़े: England Cricket Team: इंग्लैंड के 7 खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, पूरी टीम हुई आइसोलेट

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अभी हमें कुछ नहीं बताया गया है. खिलाड़ियों को अभी अपना अवकाश बीच में खत्म करने के लिये नहीं कहा गया है. अभी अधिकतर खिलाड़ी लंदन या उसके आसपास के इलाकों में हैं तथा अपने परिवारों के साथ समय बिता रहे हैं। कुछ ग्रामीण इलाकों में भी गये हैं.

खिलाड़ियों के लंदन में इकट्ठा होने के बाद उनका फिर से परीक्षण किया जा सकता है और उसके बाद ही उन्हें जैव सुरक्षित वातावरण में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है. इंग्लैंड में डेल्टा-3 के मामलों में बढ़ोतरी देखी गयी है. इंग्लैंड की मूल वनडे टीम के सभी खिलाड़ियों का पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड