देश की खबरें | रिजर्व खिलाड़ी प्रज्वल देव को पाकिस्तान का वीजा नहीं मिलने से चिंतित भारतीय टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेनिस टीम पाकिस्तान में होने वाले डेविस कप मुकाबले की जोर शोर से तैयारी कर रही है लेकिन रिजर्व खिलाड़ी प्रज्वल देव को वीजा नहीं मिलने से टीम प्रबंधन चिंतित है ।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी भारतीय टेनिस टीम पाकिस्तान में होने वाले डेविस कप मुकाबले की जोर शोर से तैयारी कर रही है लेकिन रिजर्व खिलाड़ी प्रज्वल देव को वीजा नहीं मिलने से टीम प्रबंधन चिंतित है ।

देव को छोड़कर सभी भारतीय खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को वीजा मिल गया ।

कप्तान रोहित राजपाल ने पीटीआई से कहा ,‘‘ अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो हमारे पास एक खिलाड़ी कम हो जायेगा । हमें टीम में प्रज्वल की जरूरत थी । हम उच्चायोग को फिर उसके दस्तावेज भेज रहे हैं । हमें इंतजार है क्योंकि उसका वीजा आवेदन बेवजह खारिज किया गया । यह निराशाजनक है ।’’

देव ने भी वीजा नहीं मिलने पर हैरानी जताई ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह हैरानी की बात है । मैने इतने देशों की यात्रा की है और कभी भी वीजा आवेदन खारिज नहीं हुआ । मेरे पास अमेरिका का भी वैध वीजा है । यह निराशाजनक है लेकिन मैं क्या कर सकता हूं । उम्मीद करता हूं कि वे इस पर दोबारा विचार करके मुझे वीजा देंगे ।’’

ऐसी संभावना है कि रामकुमार रामनाथन के साथ एन श्रीराम बालाजी एकल मुकाबला खेलेंगे चूंकि देश के दो शीर्ष एकल खिलाड़ियों सुमित नागल और शशिकुमार मुकुंद ने तीन और चार फरवरी को होने वाले डेविस कप मुकाबले में भाग नहीं लेने का फैसला किया है ।

बालाजी ने कहा ,‘‘ युगल से एकल में उतरते समय चुनौती बैकहैंड क्रॉसकोर्ट से बचने की होती है । ग्रासकोर्ट मुझे रास आता है और जब मैं एकल खेलता था तो सर्व और वॉली पर ही फोकस रहता था ।’’

इस्लामाबाद में कोर्ट तेज हो सकता है जिसकी वजह से कप्तान राजपाल और कोच जीशान अली ने मैदानकर्मियों को कोर्ट सूखा रखने के लिये कहा है । इससे गेंद नीची रहती है और ऐसे ही हालात पाकिस्तान में मिलेंगे ।

भारतीय टीम रविवार को इस्लामाबाद रवाना होगी लेकिन कप्तान राजपाल परिवार में मेडिकल आपात स्थिति के कारण बाद में जायेंगे । उनकी मां अस्पताल में भर्ती है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\