खेल की खबरें | बारिश के बाद बिखरी भारतीय टीम, श्रीलंका को दिया 227 रन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा बल्लेबाज पृथ्वी सॉव, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे जिससे पांच नये खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां 43.3 ओवर में 225 रन पर आउट हो गयी।

कोलंबो, 23 जुलाई युवा बल्लेबाज पृथ्वी सॉव, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे जिससे पांच नये खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां 43.3 ओवर में 225 रन पर आउट हो गयी।

श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुके भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन जब उसने 23 ओवर के बाद तीन विकेट पर 123 रन बनाये थे तभी बारिश आ गयी जिसके कारण मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया। श्रीलंका को इस तरह से डकवर्थ लुईस पद्धति से 227 रन का लक्ष्य मिला।

बारिश के बाद खेल शुरू होने पर भारत ने 38 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिये। वह नवदीप सैनी (15) और राहुल चाहर (13) के बीच नौवें विकेट के लिये 29 रन की साझेदारी से 200 रन के पार पहुंच पाया। श्रीलंका की तरफ से लेग स्पिनर अकिला धनंजय और और बायें हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा ने तीन – तीन विकेट लिये।

कप्तान शिखर धवन (13) के तीसरे ओवर में दुशमंत चमीरा (55 रन देकर दो) की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देने के बाद सॉव (49 गेंदों पर 49 रन), अपना पहला मैच खेल रहे सैमसन (46 गेंदों पर 46 रन) और सूर्यकुमार (37 गेंदों पर 40 रन) ने प्रभावशाली शुरुआत की लेकिन तीनों बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

अपनी पारी में आठ दर्शनीय चौके लगाने वाले सॉव जब अपने पहले अर्धशतक से केवल एक रन दूर थे तब श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के पहले ओवर में सीधी गेंद पर पगबाधा आउट हो गये। उन्होंने इस पर डीआरएस भी खराब किया। सॉव ने सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिये 74 रन की साझेदारी की थी।

सैमसन ने भी जयविक्रमा की गेंद पर कवर पर आसान कैच देकर अपना विकेट इनाम में दिया। इसके बाद सूर्यकुमार ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाली लेकिन धनंजय ने डीआरएस के सहारे उन्हें पगबाधा आउट किया। सैमसन ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का जबकि सूर्यकुमार ने सात चौके लगाये।

मनीष पांडे (19 गेंदों पर 11 रन) फिर से असफल रहे जबकि हार्दिक पंड्या भी 17 गेंदों पर 19 रन ही बना पाये। वनडे में पदार्पण कर रहे नितीश राणा (सात) और कृष्णप्पा गौतम (दो) के पास चमक बिखेरने का मौका था लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी