खेल की खबरें | भारतीय टीम 100 रन पर आउट, शुट्ट ने पांच विकेट लिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट की शानदार गेंदबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां भारत को पहले महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 100 रन पर आउट कर दिया।

ब्रिस्बेन, पांच दिसंबर तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट की शानदार गेंदबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां भारत को पहले महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 100 रन पर आउट कर दिया।

शुट्ट ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए और भारतीय टीम को 34.2 ओवर में 100 रन पर आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की तरफ से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 गेंदों में 23 रन बनाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले सात ओवरों में ही सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। टीम से बाहर की गई शैफाली वर्मा की जगह खेल रही प्रिया पुनिया (03) अपनी वापसी को यादगार नहीं बना पाई।

अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (08) ने शुट्ट की बाहर जाती आउटस्विंगर पर विकेट के पीछे कैच दिया। पुनिया बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में शुट्ट की गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट पर कैच आउट हो गई।

कप्तान हरमनप्रीत कौर (17) को तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोड्रिग्स बीच में तब तक सहज दिख रही थीं जब तक कि किम ग्राथ ने उन्हें थर्ड मैन पर गेंद पहुंचाने की कोशिश में बोल्ड नहीं कर दिया।

भारत का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 62 रन था लेकिन इसके बाद उसकी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। जेमिमा और हरमनप्रीत के अलावा हरलीन देओल (19) और रिचा घोष (14) ही दोहरे अंक में पहुंच पाई।

भारत ने अपने अंतिम तीन बल्लेबाज 100 रन के स्कोर पर गंवाए। शुट्ट ने प्रिया मिश्रा को आउट करके अपने करियर में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू