खेल की खबरें | आयरलैंड जाने वाली भारतीय टीम को मिलेगा तीन दिन का ब्रेक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) हार्दिक पंड्या की अगुआई में आयरलैंड दौरे पर जाने वाली भारत की टी20 टीम को मालाहिडे में होने वाली दो मैच की श्रृंखला के लिए रवाना होने से पहले तीन दिन का ब्रेक देने का फैसला किया है।

बेंगलुरू, 19 जून भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) हार्दिक पंड्या की अगुआई में आयरलैंड दौरे पर जाने वाली भारत की टी20 टीम को मालाहिडे में होने वाली दो मैच की श्रृंखला के लिए रवाना होने से पहले तीन दिन का ब्रेक देने का फैसला किया है।

राहुल द्रविड़, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत सोमवार तड़के लंदन के लिए रवाना होंगे और बीसीसीआई चाहता है कि टी20 विशेषज्ञों को संक्षिप्त ब्रेक दिया जाए।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘आयरलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी तीन दिन के ब्रेक पर स्वदेश लौटेंगे। श्रृंखला के लिए कोई जैविक रूप से सुरक्षित माहौल नहीं बनाया जाएगा लेकिन खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार नहीं जाएंगे। कुछ खिलाड़ी आईपीएल से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और यह उचित है कि वे कुछ समय घर पर बिताएं।’’

पता चला है कि आयरलैंड जाने वाली टीम के सभी सदस्य 23 जून को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और सहयोगी स्टाफ के साथ मुंबई में एकत्रित होंगे।

सूत्र ने बताया, ‘‘लक्ष्मण और खिलाड़ी 23 जून को मुंबई में एकत्रित होंगे और वे अगले दिन डबलिन के लिए रवाना होंगे। वे पहले ही श्रृंखला खेलकर आ रहे हैं इसलिए लय में आने के लिए समय की जरूरत नहीं है। साथ ही यह दो मैच की श्रृंखला है इसलिए आपको सामंजस्य बैठाने के लिए अधिक समय की जरूरत नहीं है।’’

मालाहिडे में 26 और 28 जून को दो टी20 मैच खेलने के बाद टीम टी20 अभ्यास मैच के लिए ब्रिटेन जाएगी जबकि इस दौरान टेस्ट टीम पिछले साल की श्रृंखला का बचा हुआ ‘पांचवां टेस्ट’ एक से पांच जुलाई तक एजबस्टन में खेलेगी।

हालांकि माना जा रहा है कि मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के सभी खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे के लिए बरकरार नहीं रखा जाएगा क्योंकि कई नियमित खिलाड़ियों की टीम में वापसी होगी।

सूत्र ने कहा, ‘‘इंग्लैंड में सीमित ओवरों की श्रृंखला की शुरुआत से आप देखेंगे कि सभी स्टार खिलाड़ी टी20 विश्व कप तक खेलेंगे। जिंबाब्वे के खिलाफ जैसी छोटी श्रृंखला के अलावा किसी को आराम नहीं दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी होगी। फिलहाल सिर्फ लोकेश राहुल टीम से बाहर रहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी