खेल की खबरें | विश्व चैंपियनशिप में भारतीय तैराकों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तैराकों का दोहा में चल रही विश्व तैराकी चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा जब कोई भी तैराक अपनी हीट से आगे नहीं बढ़ पाया।

सिंगापुर, 29 जुलाई भारतीय तैराकों का दोहा में चल रही विश्व तैराकी चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा जब कोई भी तैराक अपनी हीट से आगे नहीं बढ़ पाया।

अनुभवी साजन प्रकाश अपने पसंदीदा 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 24वें स्थान पर रहे और सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गए। प्रकाश ने 1:59.33 सेकंड का समय लिया। शीर्ष 16 तैराकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस परिणाम के साथ ही 31 साल के प्रकाश का मौजूदा चैंपियनशिप में अभियान समाप्त हो गया। वह इससे पहले वह सोमवार को वह 200 मीटर फ्रीस्टाइल में 43वें स्थान पर रहे थे।

पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल में आर्यन नेहरा 8:21.30 सेकंड के सामान्य से कम समय के साथ 23वें स्थान पर रहे। फाइनल में केवल शीर्ष आठ तैराक ही आगे बढ़े।

नेहरा ने चैंपियनशिप के पिछले सत्र (2023) में 08:00.76 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। उनका अभियान भी समाप्त हो गया। वह 50 मीटर बटरफ्लाई में 91 तैराकों में से 57वें स्थान पर रहे थे।

एसपी लिकित ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 28.45 सेकंड के समय के साथ 50वां स्थान हासिल कर अपना अभियान समाप्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज