कोरोना का टीका लगवाने इटली से क्रोएशिया पहुंचे भारतीय स्कीट निशानेबाज

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारत के स्कीट निशानेबाज मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा कोरोना का टीका लगवाने इटली से क्रोएशिया की राजधानी जगरेब पहुंचे. अपने अपने कोचों के साथ इटली में अभ्यास कर रहे दोनों स्कीट निशानेबाजों ने क्रोएशिया में आईएसएसएफ विश्व कप में हिस्सा नहीं लिया जो शुक्रवार को समाप्त होगा.

मिराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा (Photo Credits: Twitter, Facebook)

नयी दिल्ली, एक जुलाई: ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारत के स्कीट निशानेबाज मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा कोरोना का टीका लगवाने इटली से क्रोएशिया की राजधानी जगरेब पहुंचे. अपने अपने कोचों के साथ इटली में अभ्यास कर रहे दोनों स्कीट निशानेबाजों ने क्रोएशिया में आईएसएसएफ विश्व कप में हिस्सा नहीं लिया जो शुक्रवार को समाप्त होगा. दोनों एक हजार किलोमीटर का सफर करके हालांकि जगरेब पहुंचे.

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के सूत्र ने कहा ,‘‘ ओलंपिक में अब अधिक समय नहीं रह गया है लिहाजा निशानेबाज टीका लगवाने क्रोएशिया पहुंचे.’’ तोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जायेंगे. भारत के राइफल और पिस्टल निशानेबाजों ने विश्व कप में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते.

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | ओलंपिक से तीन हफ्ते पहले पता नहीं कि दर्शकों को अनुमति मिलेगी या नहीं

अंगद ने एक अप्रैल को कोविशील्ड का पहला डोज लिया जबकि मैराज ने रोम में भारतीय दूतावास से फाइजर टीके का बंदोबस्त करने का अनुरोध किया था. मैराज मई में कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे तो उन्हें पहला डोज नहीं दिया जा सका था. क्रोएशिया में भारतीय राइफल और पिस्टल निशानेबाजों को कोविशील्ड टीका लगवाया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी