खेल की खबरें | भारतीय नौकायन टीम ओलंपिक के लिए तोक्यो पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौकायन टीम 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक के लिए मंगलवार को यहां पहुंचने वाली देश की पहली टीम बनी।

तोक्यो, 13 जुलाई भारतीय नौकायन टीम 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक के लिए मंगलवार को यहां पहुंचने वाली देश की पहली टीम बनी।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने यहां के हनेडा हवाई अड्डे पर वरुण ठक्कर, गणपति चेंगप्पा, विष्णु सरवनन, नेथरा कुमानन और उनके कोचों के साथ भारतीय नौकायन दल की तस्वीरें साझा की।

नेथरा कुमानन लेजर रेडियल स्पर्धा, विष्णु सरवनन लेजर स्टैंडर्ड क्लास और वरुण ठक्कर एवं गणपति चेंगप्पा की जोड़ी 49ईआर क्लास में चुनौती पेश करेंगे।

ओलंपिक में नौकायन प्रतियोगिता 25 जुलाई से शुरू होगी।

यह पहली बार है जब चार नौकायन खिलाड़ी तीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सोमवार को तोक्यो के लिए रवाना होने से पहले, ये खिलाड़ी यूरोप के विभिन्न देशों में प्रशिक्षण ले रहे थे। जिसे सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) द्वारा वित्त पोषित किया गया था।

नेथरा स्पेन में अभ्यास कर रही थी तो वही ठक्कर एवं गणपति की जोड़ी पुर्तगाल में खेलों की तैयारी कर रही थी। सरवनन ओलंपिक की तैयारी के लिए माल्टा में थे।

ये खिलाड़ी यूरोप से यहां पहुंचे हैं, इसलिए उन्हें कोविड-19 को लेकर भारत से आने वाले अन्य एथलीटों पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

भारत ने ओलंपिक के पिछले आयोजनों में केवल एक स्पर्धा में भाग लिया था जबकि दो नौकायन खिलाड़ियों ने चार मौकों पर देश का प्रतिनिधित्व किया था।

नेथरा लेजर रेडियल क्लास में क्वालीफाई कर इन खेलों का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला नौकायन खिलाड़ी हैं।

उन्होंने मुस्सानाह ओपन चैंपियनशिप के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी।

सरवनन और गणपति एवं ठक्कर की जोड़ी ने ओमान में एशियाई क्वालीफायर के दौरान ओलंपिक टिकट हासिल किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\