खेल की खबरें | कप्तान कोहली की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ियों ने टेस्ट मैच की तरह अभ्यास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लेना है लेकिन कप्तान कोहली की अगुवाई में टीम के शीर्ष बल्लेबाजों ने अगले महीने होने वाली पांच दिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए मंगलवार को लाल और गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच की तरह अभ्यास किया।

सिडनी, 17 नवंबर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लेना है लेकिन कप्तान कोहली की अगुवाई में टीम के शीर्ष बल्लेबाजों ने अगले महीने होने वाली पांच दिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए मंगलवार को लाल और गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच की तरह अभ्यास किया।

इस अभ्यास सत्र में एकदिवसीय , टी20 और टेस्ट टीम में शामिल सभी शीर्ष बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े | MPL Kit Sponsor of Team India: टीम इंडिया की जर्सी पर अब एमपीएल आएगा नजर, बीसीसीआई ने तीन साल के लिए बनाया किट स्पॉन्सर.

कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट की जिसमें वह अनुभवी मोहम्मद शमी और युवा मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पर अभ्यास कर रहे है। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘‘ मुझे टेस्ट क्रिकेट (अभ्यास) सत्र पसंद है।’’

कोहली 17 दिसंबर से एडीलेड में खेले जाने वाले शुरूआती टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट आयेंगे।

यह भी पढ़े | Mohammad Sozib Dies by Suicide: बांग्लादेश के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी मोहम्मद शोजिब ने की खुदकुशी.

वीडियो में खिलाड़ियों को नेट की जगह मैदान के बीच बनी पिच पर टेस्ट मैच की तरह क्षेत्ररक्षण और दूसरे छोर पर बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी अभ्यास करते देखा गया।

ज्यादातर खिलाड़ी पिछले दो महीनों से आईपीएल में व्यस्त थे ऐसे में उन्होंने सफेद गेंद से अभ्यास करने की जगह टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली लाल और गुलाबी गेंद से अभ्यास करते हुए हुए देखा गया।

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल भी गुलाबी गेंद का सामना कर रहे थे जिससे यह संकेत मिलता है कि पहले टेस्ट के लिए अंतिम 11 में उनकी दावेदारी होगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें शमी और सिराज अलग-अलग बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते दिख रहे है। बीसीसीआई ने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘‘ गुरु और उनका शिष्य। जब मोहम्मद शमी और सिराज ने भारतीय टीम के नेट्स (अभ्यास) पर एक साथ गेंदबाजी की। तेज और सटीक।’’

इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों का अभ्यस्त होने के लिए खिलाड़ियों को टेनिस गेंद से अभ्यास करते देखा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस