जरुरी जानकारी | भारतीय पेटेंट कार्यालय ने पिछले एक साल में एक लाख पेटेंट दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय पेटेंट कार्यालय ने पिछले एक साल में एक लाख से अधिक पेटेंट दिए हैं। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 16 मार्च भारतीय पेटेंट कार्यालय ने पिछले एक साल में एक लाख से अधिक पेटेंट दिए हैं। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि बौद्धिक संपदा अधिकार से जुड़े पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत करने के लिए सरकार के उपायों के चलते ये नतीजे आए।

बयान के मुताबिक इस दौरान भौगोलिक संकेत (जीआई) पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो इससे पिछले साल की तुलना में तीन गुना है। इस समय भारत में 573 जीआई पंजीकृत हैं।

वित्त वर्ष 2023-24 में 98 नए जीआई पंजीकृत किए गए और 31 मार्च तक 62 अन्य को पंजीकृत किए जाने की उम्मीद है।

इसी तरह चालू वित्त वर्ष में अब तक कॉपीराइट और डिजाइन पंजीकरण के आंकड़े क्रमश: 36,378 और 27,819 हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बयान में कहा, ''पेटेंट कार्यालय ने पिछले एक साल (15 मार्च 2023 से 14 मार्च 2024) में एक लाख से अधिक पेटेंट दिए हैं। प्रत्येक कार्य दिवस में करीब 250 पेटेंट दिए गए।''

मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने पेटेंट हासिल करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए पेटेंट नियम, 2024 में कई प्रावधान किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें