विदेश की खबरें | अमेरिका के न्यूजर्सी में भारतीय मूल की महिला की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत में गोलीबारी की एक घटना में भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 17 जून अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत में गोलीबारी की एक घटना में भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना को कथित तौर पर भारतीय मूल के 19 वर्षीय एक युवक ने अंजाम दिया।

काउंटी अभियोजक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गोलीबारी 12 जून को न्यूजर्सी के उत्तर-पूर्वी मिडलसेक्स काउंटी में हुई।

गोलीबारी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने गोली लगने से घायल हुई दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारियों के मुताबिक, कार्टरेट की 29 वर्षीय जसवीर कौर को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरी पीड़ित 20 वर्षीय महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीबीएस न्यूज के अनुसार दूसरी पीड़ित महिला, जसवीर कौर की रिश्तेदार थी।

पुलिस ने गोलीबारी के सिलसिले में गौरव गिल नामक व्यक्ति को बाद में गिरफ्तार कर लिया। गोलीबारी के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\