विदेश की खबरें | भारतीय मूल का सिंगापुरी रैपर नस्ली, धार्मिक समूहों के बीच दुर्भावना बढ़ाने का दोषी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल के सिंगापुरी रैपर को यहां की एक अदालत ने मंगलवार को सिंगापुर में नस्लीय और धार्मिक समूहों के बीच दुर्भावना को बढ़ावा देने का प्रयास करने का दोषी पाया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 18 जुलाई भारतीय मूल के सिंगापुरी रैपर को यहां की एक अदालत ने मंगलवार को सिंगापुर में नस्लीय और धार्मिक समूहों के बीच दुर्भावना को बढ़ावा देने का प्रयास करने का दोषी पाया।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार, सुभाष गोविन प्रभाकर नायर (31) को जुलाई 2019 और मार्च 2021 के बीच हुई घटनाओं को लेकर चार ऐसे आरोपों में दोषी ठहराया गया था। सजा पर बहस बाद में होगी।

नायर के वकील ने अगस्त में एक दोस्त की शादी में शामिल होने और सैर-सपाटे के वास्ते उसके बाली जाने के लिये आवेदन किया जिसे न्यायाधीश ने मंजूर कर लिया।

नस्लीय या धार्मिक समूहों के बीच दुर्भावना को बढ़ावा देने का प्रयास करने पर तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

नायर ने सबसे पहले अपना और अपनी बहन प्रीति नायर का एक गाना गाते हुए यूट्यूब वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें चीनी लोगों को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी थी।

इसके लिए पुलिस ने उन्हें दो साल की सशर्त चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर टिप्पणी पोस्ट कर दोबारा नाराजगी जताई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट