विदेश की खबरें | सिंगापुर में भारतीय मूल के मंत्री के वेतन में कटौती की गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने भ्रष्टाचार की जांच के संबंध में पिछले महीने गिरफ्तार किये गए भारतीय मूल के परिवहन मंत्री एस ईश्वरन के आधिकारिक कामकाज करने पर बुधवार को रोक लगाने के साथ-साथ उनके वेतन में कटौती कर दी।
सिंगापुर, दो अगस्त सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने भ्रष्टाचार की जांच के संबंध में पिछले महीने गिरफ्तार किये गए भारतीय मूल के परिवहन मंत्री एस ईश्वरन के आधिकारिक कामकाज करने पर बुधवार को रोक लगाने के साथ-साथ उनके वेतन में कटौती कर दी।
ली हाल में हुए घोटालों के बारे में संसद में बोल रहे थे। सिंगापुर को भ्रष्टाचार-मुक्त और स्थिर राजनीति के लिए जाना जाता है।
ली ने 61 वर्षीय ईश्वरन से संबद्ध भ्रष्टाचार की जांच और दो संसद सदस्यों (सांसदों), पूर्व स्पीकर तान चुआन-जिन और चेंग ली हुई के विवाहेत्तेर संबंध को लेकर दिए गए इस्तीफे पर बयान दे रहे थे।
ली ने कहा कि अगली सूचना तक ईश्वरन का वेतन घटाकर 6,300 अमेरिकी डॉलर प्रति माह कर दिया गया है।
लोक सेवा प्रभाग के अनुसार, 2023 तक, एक मंत्री के मासिक वेतन करीब 41,000 अमेरिकी डॉलर है, जो सालाना करीब 820,000 अमेरिकी डॉलर होता है।
ईश्वरन को भ्रष्ट आचरण जांच ब्यूरो (सीपीआईबी) ने 11 जुलाई को गिरफ्तार किया था और वह जमानत पर हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)