विदेश की खबरें | भारतीय मूल के डॉक्टर अमेरिका के राष्ट्रपति की मलेरिया पहल के वैश्विक समन्वयक नियुक्त किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी मलेरिया संबंधी पहल के नेतृत्व के लिए भारतीय मूल के डॉक्टर राज पंजाबी को चुना है। राष्ट्रपति की इस पहल का उद्देश्य मुख्य रूप से अफ्रीकी और एशियाई देशों में इस रोग का नियंत्रण एवं रोकथाम करना है।

वाशिंगटन, दो फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी मलेरिया संबंधी पहल के नेतृत्व के लिए भारतीय मूल के डॉक्टर राज पंजाबी को चुना है। राष्ट्रपति की इस पहल का उद्देश्य मुख्य रूप से अफ्रीकी और एशियाई देशों में इस रोग का नियंत्रण एवं रोकथाम करना है।

लाइबेरिया में जन्मे पंजाबी और उनके परिवार ने 1990 के दशक में गृहयुद्ध के दौरान देश छोड़कर अमेरिका में शरण ली थी।

पद की शपथ लेने के बाद पंजाबी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका के राष्ट्रपति की मलेरिया पहल का नेतृत्व करने के लिए जो बाइडन ने मुझे राष्ट्रपति का ‘मलेरिया समन्वयक’ नियुक्त किया है।’’

उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘‘सेवा का अवसर मिला और इसके लिए मैं आभारी हूं।’’

उन्होंने कहा कि यह अभियान उनके लिए निजी तौर पर महत्व रखता है।

पंजाबी ने कहा, ‘‘मेरे दादा-दादी और माता-पिता भारत में रहने के दौरान मलेरिया से ग्रसित हो गये थे। लाइबेरिया में रहने के दौरान मैं भी मलेरिया के कारण बीमार हुआ था। एक डॉक्टर होने के नाते अफ्रीका में काम करने के दौरान मैंने इस रोग से वहां कई जिंदगियों को खत्म होते देखा है।’’

प्रेसीडेंट्स मलेरिया इनिशिएटिव (पीएमआई) की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने ट्वीट कर पंजाबी को बधाई दी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मलेरिया समन्वयक के तौर पर नियुक्ति के लिए बधाई राज पंजाबी। हम लोग मिलकर मलेरिया का खात्मा करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी