जरुरी जानकारी | इंडियन ऑयल ने पेश किया भारत का पहला 100 ऑक्टेन पेट्रोल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने मंगलवार को देश का पहला 100 ऑक्टेन पेट्रोल पेश किया। इससे भारत भी उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया जहां बाजार में इस तरह का उच्च गुणवत्ता वाला ईंधन उपलब्ध है।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने मंगलवार को देश का पहला 100 ऑक्टेन पेट्रोल पेश किया। इससे भारत भी उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया जहां बाजार में इस तरह का उच्च गुणवत्ता वाला ईंधन उपलब्ध है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस ईंधन को पेश करते हुए कहा कि एक्सपी 100 प्रीमियम पेट्रोल शुरुआत में 10 शहरों ‘दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, आगरा, जयपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद’ में आईओसी के चुनिंदा बिक्री केन्द्रों पर उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े | किसान आंदोलन से दिल्ली के लोगों को नहीं हो रही है परेशानी: सतेंद्र जैन.

उन्होंने कहा कि यह ईंधन उत्तर प्रदेश में आईओसी की मथुरा रिफाइनरी में तैयार किया जाता है और इसकी चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति की जाती है।

ऑक्टेन रेटिंग ईंधन की स्थिरता का मानक हैं। यह नॉक (टकराव) से बचाव की ईंधन की क्षमता का मानक है। जब इंजन के सिलिंडर में ईंधन पहले ही प्रज्वलित हो जाता है, तो इसे नॉक कहा जाता है। यह प्रभाव को कम करता है और इससे इंजन को नुकसान हो सकता है। ऑक्टेन संख्या जितनी अधिक होती है, उतना ही पेट्रोल नॉक को रोकने में सक्षम होता है।

यह भी पढ़े | सर्दियों में इन कामों को करने से करते हैं आनाकानी, कोरोना काल में पड़ सकता है महंगा.

दुनिया भर में 100 ऑक्टेन पेट्रोल का लक्जरी वाहनों के लिये उत्कृष्ट बाजार है। यह केवल छह देशों अमेरिका, जर्मनी, यूनान, इंडोनेशिया, मलेशिया और इजरायल में उपलब्ध है। अधिकांश खुदरा स्टेशनों पर ऑक्टेन पेट्रोल के तीन प्रकार 87 (नियमित), 89 (मध्य-ग्रेड) और 91-94 (प्रीमियम) उपलब्ध होते हैं।

प्रधान ने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने हाल ही में ओक्टेन 99 पेश किया था और अब आईओसी एक्सपी100 के साथ बाजार में आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत की तकनीकी प्रगति का प्रमाण है और हमारी रिफाइनरियों में इसका निर्माण आत्मनिर्भर भारत का एक बढ़िया उदाहरण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट