देश की खबरें | भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में दूसरा मिसाइल विध्वंसक तैनात किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने कहा कि नौसेना के पास अब इस क्षेत्र में निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत ‘आईएनएस कोच्चि’ और ‘आईएनएस कोलकाता हैं।’

अधिकारियों ने कहा कि नौसेना के पास अब इस क्षेत्र में निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत ‘आईएनएस कोच्चि’ और ‘आईएनएस कोलकाता हैं।’

चौदह दिसंबर को माल्टा-ध्वज वाले अपहृत जहाज एमवी रुएन से मदद की गुहार मिलने के बाद नौसेना ने तुरंत प्रतिक्रिया दी थी।

इसके कुछ दिनों बाद, समुद्री डाकुओं द्वारा घायल किए गए चालक दल के सदस्य को चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए सोमालिया के अपतटीय क्षेत्र में उसे पोत से निकाला था। जहाज पर चालक दल के 18 सदस्य थे।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया, “इस घटना की जांच के लिए त्वरित प्रतिक्रिया के वास्ते तैनात भारतीय नौसेना का समुद्री गश्ती पोत 15 दिसंबर को एमवी रुएन जहाज की तलाश में पहुंचा और चालक दल के साथ संपर्क स्थापित किया।”

उन्होंने कहा, “इस दौरान 18 सदस्यीय चालक दल (एमवी जहाज पर कोई भी भारतीय सवार नहीं था) में सभी को उस इलाके में सुरक्षित बताया गया। साथ ही, इस घटना पर कार्रवाई करते हुए अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी गश्त के लिए तैनात आईएनएस कोच्चि को भी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से तुरंत रवाना कर दिया गया।”

उन्होंने बताया, “ आईएनएस कोच्चि ने 16 दिसंबर को तड़के एमवी रुएन को रोकने का प्रयास किया और स्थिति का आकलन करने के लिए अपना एक महत्वपूर्ण हेलीकॉप्टर भेज दिया।”

प्रवक्ता ने बताया, “चालक दल से यह सूचना मिली थी कि एमवी रूएन जहाज पर आंतरिक ढांचे की व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया गया था और समुद्री लुटेरों ने चालक दल के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया था। वारदात के समय चालक दल के एक सदस्य को चोट आई थीं, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।”

उन्होंने कहा, “हालांकि अपहृत किये गए एमवी जहाज पर चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई सशस्त्र हस्तक्षेप नहीं किया गया था और समुद्री लुटेरों द्वारा चालक दल के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रयास करते हुए युद्धपोत द्वारा अपेक्षित कार्रवाई की गई। ”

प्रवक्ता ने बताया, “16 से 17 दिसंबर तक सोमालिया की ओर अपने पारगमन के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज को अपहृत जहाज के करीब रखा गया। इस दौरान, समुद्री लुटेरों के साथ उचित रूप से कार्रवाई करते हुए और अन्य युद्धपोतों के साथ गतिविधियों का समन्वय किया गया।”

उन्होंने कहा, “भारतीय नौसेना ने उपरोक्त घटना को ध्यान में रखते हुए और अदन की खाड़ी क्षेत्र में समुद्री डकैती को रोकने के प्रयासों को बढ़ाने की दिशा में इस इलाके में एक और स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत तैनात किया है।”

उन्होंने कहा, “ भारतीय नौसेना इस क्षेत्र में 'सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले' के रूप में, व्यापारिक जहाज नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और समुद्र में नाविकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू