Asian Games 2023: भारतीय पुरुष स्क्वाश टीम फाइनल में पहुंची; महिला टीम ने जीता कांस्य

जोशना चिनप्पा, अनहत सिंह और तन्वी खन्ना की तिकड़ी को हांगकांग ने 1-2 से हराया. भारतीय महिला टीम ने 2018 में रजत पदक जीता था. जोशना अकेली भारतीय थी जिसने जीत दर्ज की. उसने दुनिया की 24वें नंबर की खिलाड़ी जे लोक हो को 7-11, 117, 9-11, 11-6, 11- 8 से हराया.

सौरव घोषाल और अभय सिंह (Photo Credits: Twitter)

हांगझोउ: अनुभवी सौरव घोषाल और अभय सिंह के शानदार खेल के दम पर भारतीय पुरुष स्क्वाश टीम ने एशियाई खेलों में शुक्रवार को यहां मलेशिया पर जीत से फाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना पाकिस्तान से होगा. भारतीय टीम को पूल चरण में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और अब फाइनल मुकाबले में उसके पास बदला चुकता करने का मौका होगा.

सौरव और अभय ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ एक समान 3-1 की जीत दर्ज की. अभय ने 57 मिनट तक चले शुरुआती मुकाबले में मुहम्मद अदीन इद्रकी बिन बख्तियार को 11-3 12-10 9-11 11-6 से हराया जबकि सौरव ने इयान यो एनजी पर 69 मिनट में 11-8 11-6 12-10 11-3 की जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का किया. ICC ODI World Cup 2023: पूर्व दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह ने वर्ल्ड कप जीतने के लिए दिया खास मंत्र, यहां पढ़ें पूरी खबर

शुरुआती दोनों मुकाबलों को जीतने के बाद महेश मनगांवकर को खेलने की जरूरत नहीं पड़ी. भारतीय टीम ने इन खेलों के पिछले आयोजन में कांस्य पदक जीता था. इससे पहले भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने सेमीफाइनल में हांगकांग से हारने के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया.

जोशना चिनप्पा, अनहत सिंह और तन्वी खन्ना की तिकड़ी को हांगकांग ने 1-2 से हराया. भारतीय महिला टीम ने 2018 में रजत पदक जीता था. जोशना अकेली भारतीय थी जिसने जीत दर्ज की. उसने दुनिया की 24वें नंबर की खिलाड़ी जे लोक हो को 7-11, 117, 9-11, 11-6, 11- 8 से हराया.

तन्वी को पहले मैच में सिन युक चान ने 3-0 से मात दी. वहीं अनहम को ली का यि ने 11-8, 11-7, 12-10 से हराया. जोशना ने कहा,‘‘मैने रणनीति या योजना के बारे में नहीं सोचा. बस वहां डटी रही. मैं जानती थी कि नतीजा कुछ भी हो , मुझे जुझारूपन नहीं छोड़ना है.’’

अनहत ने कहा,‘‘मेरा मैच बहुत अहम था और हम जीत जाते तो फाइनल में पहुंच जाते. मैं बेहतर खेल सकती थी. सभी ने मेरी हौसलाअफजाई की ताकि मैं जीत सकूं.’’ जोशना ने कहा,‘‘हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने आये थे. मुझे इतने बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने की खुशी है. भारत के लिये खेलना हमेशा खास होता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\