खेल की खबरें | भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने 2020 को चौथी रैंकिंग के साथ खत्म किया, महिला टीम नौवें पायदान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सोमवार को बेल्जियम की पुरुष टीम और महिलाओं में नीदरलैंड के विश्व रैंकिंग में शीर्ष रहने की पुष्टि की।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सोमवार को बेल्जियम की पुरुष टीम और महिलाओं में नीदरलैंड के विश्व रैंकिंग में शीर्ष रहने की पुष्टि की।

इस साल जनवरी में एफआईएच ने विश्व रैंकिंग की गणना के लिए मैच-आधारित नयी प्रणाली की शुरुआत की थी। साल की शुरुआत में एफआईएच प्रो लीग के मैचों के दौरान रैंकिंग में उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन मार्च में कोरोना वायरस महामारी के कारण खेल गतिविधियां ठप्प पड़ गयी।

एफआईएच द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सितंबर और नवंबर के बीच प्रतियोगिता की ‘संक्षिप्त लेकिन शानदार वापसी’ के दौरान बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड और ग्रेट ब्रिटेन की पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमों के बीच रैंकिंग में अंकों का आदान-प्रदान देखने को मिला।

पुरुष टीमों की एफआईएच विश्व रैंकिंग में विश्व एवं यूरोपीय चैंपियन बेल्जियम (2496.88 अंक) पहले, 2019 एफआईएच हॉकी प्रो लीग विजेता ऑस्ट्रेलिया (2385.70) दूसरे, नीदरलैंड (2257.96) तीसरे और भारत (2063.78) चौथे स्थान पर है।

ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना (1967.39) पांचवें स्थान पर है, इसके बाद जर्मनी (1944.34), इंग्लैंड (1743.77), न्यूजीलैंड (1575.00), स्पेन (1559.22) और कनाडा (1417.37) की टीमें क्रमश: छठे, सातवें, आठवें, नौवें और 10वें पायदान पर हैं।

महिलाओं में नीदरलैंड (2631.99 अंक) शीर्ष पर है जबकि अर्जेंटीना (2174.61) दूसरे और जर्मनी (2054.28) तीसरे स्थान पर हैं। जर्मनी ने सितंबर में बेल्जियम के खिलाफ अपने एफआईएच हॉकी प्रो लीग परिणामों के बाद एक स्थान का सुधार किया है।

शीर्ष दस टीमों में ऑस्ट्रेलिया (2012.89) चौथे , इंग्लैंड (1952.74) पांचवें, न्यूजीलैंड (1818.98) छठे , स्पेन (1802.13) सातवें, आयरलैंड (1583.09) आठवें, भारत (1543.00) नौवें और चीन (1521.00) दसवें स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट