Indian Breaks Asian Record: भारतीय पुरुष 4x400 मीटर रिले टीम ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा, पहली बार विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में एंट्री

भारत की पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने दो मिनट 59.05 सेकेंड के समय से एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया.

World Athletics Championships (Photo Credit: Twitter)

बुडापेस्ट, 27 अगस्त: भारत की पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने दो मिनट 59.05 सेकेंड के समय से एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. भारत के मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल वारियाथोडी और राजेश रमेश की चौकड़ी ने शनिवार को पहली हीट (क्वालीफाईंग रेस) में अमेरिका (2:58.47) के बाद दूसरा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनायी. यह भी पढ़ें: World Athletics Championships: भारतीय पुरुषों की 4x400 रिले टीम ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में क्वालीफाई कर बनाया एशियाई रिकॉर्ड

प्रत्येक दो हीट में से शीर्ष तीन पर रहने वाली और अगली दो सबसे तेज रहने वाली चौकड़ी ही फाइनल में पहुंचती है. एशियाई रिकॉर्ड दो मिनट 59.51 सेकेंड का था जो जापान की टीम के नाम था. इससे पहले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 2021 में 3:00.25 के समय से बना था.

भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व रिकॉर्डधारी अमेरिकी चौकड़ी को कड़ी चुनौती दी और उनके करीब दूसरे स्थान पर रही. भारत दो हीट में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रहा. इस तरह वह मजबूत ब्रिटेन (2:59.42) और जमैका (2:59.82) से आगे रहा जिन्होंने क्रमश: तीसरा और पांचवां स्थान हासिल किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND U19 vs ENG U19, Under19 World Cup Final Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\