जरुरी जानकारी | भारतीय शराब बाजार प्रीमियम श्रेणी में बढ़ा रहा कदमः पर्नो रिकर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्रांसीसी शराब विनिर्माता पर्नो रिकर्ड इंडिया के प्रबंध निदेशक ज्यां तुबोल ने शुक्रवार को कहा कि भारत में खर्च-योग्य आय बढ़ने और युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं के कारण शराब उद्योग बहुत तेजी से प्रीमियम श्रेणी की दिशा में बढ़ रहा है।

नयी दिल्ली, सात मार्च फ्रांसीसी शराब विनिर्माता पर्नो रिकर्ड इंडिया के प्रबंध निदेशक ज्यां तुबोल ने शुक्रवार को कहा कि भारत में खर्च-योग्य आय बढ़ने और युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं के कारण शराब उद्योग बहुत तेजी से प्रीमियम श्रेणी की दिशा में बढ़ रहा है।

तुबोल ने यहां 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' में एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि शराब का व्यापक बाजार बना रहेगा लेकिन अब यह प्रीमियम श्रेणी की तरफ भी कदम बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा, "लोग अब बेहतर शराब उत्पादों की आकांक्षा रखते हैं। यह प्रवृत्ति युवा पीढ़ी में बढ़ रही है जिसका मतलब है कि आगे चलकर खर्च-योग्य आय बढ़ने पर यह रुझान आगे भी जारी रहना चाहिए।"

इसके साथ ही तुबोल ने नवाचार की भूमिका का भी जिक्र करते हुए कहा कि उपभोक्ता के साथ संवाद कर उच्च मूल्य वाले उत्पादों पर काम करना होगा।

पर्नो रिकर्ड वित्त वर्ष 2023-24 में 26,773 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ भारत की सबसे बड़ी भारतीय शराब निर्माता रही।

यह कंपनी रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड और इंपीरियल ब्लू जैसे ब्रांड की बिक्री करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\