खेल की खबरें | भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के लिए अन्नू (21वें मिनट) और साक्षी राणा (47वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। स्पेन के लिए लीमा टेरेसा (23वें) ने टीम का इकलौता गोल दागा।

भारत के लिए अन्नू (21वें मिनट) और साक्षी राणा (47वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। स्पेन के लिए लीमा टेरेसा (23वें) ने टीम का इकलौता गोल दागा।

मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की कोशिश लय हासिल कर दबदबा बनाने की थी। भारतीय टीम ने हालांकि इस दौरान ज्यादा आक्रमण करने पर ध्यान दिया लेकिन स्पेन की रक्षापंक्ति ने उसे गोल करने का मौका नहीं दिया।

पहला क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने खेल की गति को बढ़ाने पर ध्यान दिया। भारतीय टीम ने इस दौरान बढ़त लेने के लिए पूरा जोर लगाया और उसे इसका फायदा भी मिला।

अन्नू ने 21वें मिनट में मैदानी गोल कर टीम का खाता खोला। भारतीय टीम की यह बढ़त हालांकि ज्यादा देर बरकरार नहीं रहीं और दो मिनट के बाद ही टेरेसा के मैदानी गोल से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।

मैच के तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीम की रक्षापंक्ति ने शानदार खेल दिखाया और दूसरी टीम को बढ़त लेने से रोके रखा। भारत ने मैच के आखिरी क्वार्टर में पूरा दमखम झोंक दिया और टीम को इसका फायदा साक्षी के गोल के रूप में मिला। साक्षी ने मैच के 47वें मिनट में मैदानी गोल किया।

एक गोल से पिछड़ने के बाद स्पेन ने वापसी की कोशिश की लेकिन भारतीय टीम उन्हें रोकने में सफल रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: बारबाडोस में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Karnataka Bank Manager Viral Video: शाखा प्रबंधक ने ऑफिस समय के बाद बैंक का गेट किया लॉक, कर्मचारियों को जबरन रुकने का आरोप; वीडियो वायरल

IND vs ENG 3rd ODI Match: लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे एमएस धोनी और पत्नी साक्षी, कई दिग्गज भी आए नजर