विदेश की खबरें | अमेरिका में बाल यौन उत्पीड़न सामग्री वितरण के जुर्म में भारतीय को 15 साल की कैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के न्याय विभाग ने बताया कि क्रूज़ पोत पर काम करने वाले भारतीय मूल के 34 वर्षीय एक व्यक्ति को बाल यौन उत्पीड़न की सामग्री वितरित करने के जुर्म में संघीय जिला अदालत ने 15 साल जेल की सज़ा सुनाई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 24 मार्च अमेरिका के न्याय विभाग ने बताया कि क्रूज़ पोत पर काम करने वाले भारतीय मूल के 34 वर्षीय एक व्यक्ति को बाल यौन उत्पीड़न की सामग्री वितरित करने के जुर्म में संघीय जिला अदालत ने 15 साल जेल की सज़ा सुनाई है।

विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोवा के रहने वाले एंजेलो विक्टर फर्नांडीस ने 2022 में संदेश भेजने वाले एक ऐप से डेनियल स्कॉट क्रो को बच्चों से जुड़े 13 अश्लील वीडियो भेजे थे।

फर्नांडीस ने बच्चों का यौन उत्पीड़न करने को लेकर क्रो से बातचीत भी की थी।

संघीय अभियोजक ने आरोप लगाया कि इसके अलावा एक अज्ञात शख्स से बात करते हुए फर्नांडिस ने बच्चों के उत्पीड़न का जिक्र किया था।

क्रो ने एक नाबालिग को फुसलाने और बाल अश्लील फिल्म बनाने का गुनाह स्वीकार किया था।

मीडिया रिलीज़ में कहा गया है कि उसे 12 दिसंबर 2022 को 30 साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\