खेल की खबरें | मैकॉय के छह विकेट से भारतीय पारी 138 रन पर सिमटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बायें हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय ने चार ओवर में 17 रन देकर छह विकेट लिये जिससे भारतीय टीम दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज के खिलाफ सोमवार को 19.4 ओवर में 138 रन पर आउट हो गयी।

सेंट किट्स एंड नेविस, एक अगस्त बायें हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय ने चार ओवर में 17 रन देकर छह विकेट लिये जिससे भारतीय टीम दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज के खिलाफ सोमवार को 19.4 ओवर में 138 रन पर आउट हो गयी।

टीम ‘किट’ के देर से आने के कारण मैच तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम पूरी पारी के दौरान कभी लय हासिल नहीं कर सकी। कप्तान रोहित शर्मा (शून्य) मैच की पहली गेंद पर आउट हो गए।

भारतीय बल्लेबाजों को यहां के वार्नर पार्क की पिच की गति और उछाल को समझने में काफी परेशानी हुई और मैकॉय ने अपनी विविधता का शानदार इस्तेमाल करते हुए करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

मैकॉय की गेंद की अतिरिक्त उछाल का भारतीय बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

लगातार दूसरे मैच में पारी का आगाज करते हुए सूर्यकुमार यादव (11) पे मैकॉय के खिलाफ कवर्स के ऊपर से छक्का जड़ा लेकिन इसके बाद ही इस गेंदबाज के खिलाफ विकेटकीपर का कैच थमा कर पवेलियन लौट गये।

ऋषभ पंत अपनी पारी के दौरान प्रभावशाली दिख रहे थे और उन्होंने मैकॉय के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग पर बड़ा छक्का भी लगाया। उन्होंने ओडियन स्मिथ के खिलाफ अपनी पारी का दूसरा छक्का जड़ा लेकिन बाये हाथ के स्पिनर अकील हुसैन ने 12 गेंद की उनकी 24 रन की पारी को खत्म किया।

हरफनमौला हार्दिक पंड्या (31 गेंद में 31) और रविन्द्र जडेजा (30 गेंद में 27) ने इसके बाद पारी को संवारने की कोशिश की लेकिन दोनो की पांचवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी के दौरान रन गति कम रही।

इस साझेदारी को होल्डर ने हार्दिक को आउट कर तोड़ा।

इसके बाद मैकॉय ने अपने दूसरे स्पैल में जडेजा और दिनेश कार्तिक (07) को आउट कर भारत के बड़े स्कोर की उम्मीदों को तोड़ दिया।भारत ने 11 रन के अंदर आखिरी चार विकेट गंवा दिये। होल्डर ने 23 रन देकर दो विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\