विदेश की खबरें | सिंगापुर में भारतीय नागरिक को अपने ही देश के व्यक्ति का कान काटने पर जेल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में एक अदालत ने 37 वर्षीय भारतीय नागरिक को अपने ही देश के श्रमिक का एक कान काटने पर पांच महीने जेल की सजा सुनाई गई है और उस पर एक हजार सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 27 जून सिंगापुर में एक अदालत ने 37 वर्षीय भारतीय नागरिक को अपने ही देश के श्रमिक का एक कान काटने पर पांच महीने जेल की सजा सुनाई गई है और उस पर एक हजार सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

‘चैनल न्यूज एशिया’ ने सोमवार को बताया कि पेशे से निर्माण श्रमिक तमिलनाडु के मनोहर शंकर अन्य श्रमिकों के साथ सिंगापुर के ‘वर्कर्स अपार्टमेंट’ में रह रहा था।

शंकर ने 19 मई, 2020 को अपार्टमेंट की छत पर शराब पी जहां पीड़ित श्रमिक भी था। लेकिन शंकर 47 वर्षीय भारतीय श्रमिक (जिसका नाम नहीं बताया गया) को बिना किसी उकसावे के डांटने लगा और उसके साथ दुर्व्यव्यहार किया।

पीड़ित ने शंकर को टोका तो दोनों एक-दूसरे से झगड़ने लगे और नीचे गिर गये। इसी दौरान शंकर ने पीड़ित के बाएं कान को दांत से काट लिया।

अदालत ने शंकर को पांच महीने जेल की सजा सुनाई।

अस्पताल के चिकित्सक ने कहा कि पीड़ित के कान के निचले भाग का दो सेंटीमीटर लंबा हिस्सा अब नहीं है। अभियोजक ने कहा कि पीड़ित का घाव भर गया है, लेकिन उसे कान के आकार में आई स्थायी विकृति का सामना करना पड़ रहा है।

संतोष माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट