देश की खबरें | ‘इंडियन इम्युनोलॉजिकल्स’ ने स्वदेशी रूप से विकसित हेपेटाइटिस ए टीका पेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टीका निर्माता कंपनी ‘इंडियन इम्युनोलॉजिकल्स’ ने शुक्रवार को कहा कि उसने देश का पहला स्वदेशी रूप से विकसित हेपेटाइटिस ए टीका बाजार में उतारा है।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी टीका निर्माता कंपनी ‘इंडियन इम्युनोलॉजिकल्स’ ने शुक्रवार को कहा कि उसने देश का पहला स्वदेशी रूप से विकसित हेपेटाइटिस ए टीका बाजार में उतारा है।

टीका निर्माता कंपनी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इसने एक बयान में कहा कि टीका ‘हैविश्योर’ हेपेटाइटिस ए के खिलाफ देश की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

हेपेटाइटिस ए एक वायरल संक्रमण है और यह दूषित भोजन या पानी के सेवन से फैलता है।

‘इंडियन इम्युनोलॉजिकल्स लिमिटेड’ (आईआईएल) के प्रबंध निदेशक के. आनंद कुमार ने कहा, ‘‘वर्तमान में हेपेटाइटिस ए के टीके देश में आयात किए जाते हैं...हैविश्योर का आठ केंद्रों में व्यापक रूप से क्लीनिकल परीक्षण हुआ है और यह सुरक्षित और प्रभावकारी साबित हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि यह टीका बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बेचे जाने वाले दुनिया के प्रमुख टीके के ही समान है।

‘हैविश्योर’ एक दो खुराक वाला टीका है जिसमें पहली खुराक 12 महीने से अधिक की उम्र में दी जाती है और दूसरी खुराक पहली खुराक के कम से कम छह महीने बाद दी जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड