खेल की खबरें | चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भी प्रयोग जारी रखेगी भारतीय हॉकी टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. धीमी शुरुआत के बाद अपनी लय हासिल करने वाली मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम शुक्रवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एशियाई चैंपियन्स ट्राफी पुरुष हॉकी टूनामेंट में अपने तीसरे राउंड रोबिन मैच में भी प्रयोग करना जारी रखेगी।

ढाका, 16 दिसंबर धीमी शुरुआत के बाद अपनी लय हासिल करने वाली मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम शुक्रवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एशियाई चैंपियन्स ट्राफी पुरुष हॉकी टूनामेंट में अपने तीसरे राउंड रोबिन मैच में भी प्रयोग करना जारी रखेगी।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत नहीं कर पाया था। उसने पहले मैच में कोरिया को वापसी का मौका दिया और आखिर में यह मैच 2-2 ड्रा छूटा।

कोरिया के प्रदर्शन से चकित भारतीय टीम बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ पूरी तरह से बदली हुई नजर आयी और उसने एकतरफा मुकाबले में 9-0 से जीत दर्ज की।

स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह ने मैदानी गोल से हैट्रिक जमायी जबकि जरमनप्रीत सिंह ने भी दो गोल किये। इस मैच में भी ग्राहम रीड की कोचिंग वाली भारतीय टीम ने पेनल्टी कार्नर में उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वरुण कुमार की सीधी फ्लिक के बजाय अलग अलग तरीके (वैरीएशन) आजमाकर प्रयोग किये थे।

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने शुरू से आखिर तक दबदबा बनाये रखा तथा पाकिस्तान के खिलाफ भी वह ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी।

हरमनप्रीत की अगुवाई में भारतीय रक्षापंक्ति ने अच्छा खेल दिखाया जबकि कप्तान मनप्रीत सिंह ने मध्यपंक्ति में अहम भूमिका निभायी है।

अग्रिम पंक्ति ने भी टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। ललित उपाध्याय ने तीन गोल किये हैं जबकि तोक्यो ओलंपिक की टीम में जगह नहीं बना पाने वाले आकाशदीप सिंह ने भी बुधवार को एक गोल दागा।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भारत शुक्रवार को सहज होकर खेल सकता है और वह भी पाकिस्तान के खिलाफ जिसका हॉकी में शानदार रिकार्ड रहा है हालांकि पिछले कुछ वर्षों से उसके खेल में गिरावट आयी है।

पाकिस्तान ने ओलंपिक में तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं और तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद वह विश्व हॉकी में अपने पैर जमाने के लिये बेताब होगा।

मस्कट में एशियाई चैंपियन्स ट्राफी 2018 में फाइनल बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

रिकार्ड को देखकर पाकिस्तान का पलड़ा भारी लगता है लेकिन वर्तमान फॉर्म पर गौर करें तो भारत जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।

भारत और पाकिस्तान ने पहले सात एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में एक-दूसरे का सामना किया था। एशियाई खेलों में उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ कुल नौ फाइनल खेले हैं जिसमें पाकिस्तान ने सात और भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते।

दोनों देशों ने 1956 से 1964 तक लगातार तीन ओलंपिक फाइनल में जगह बनायी थी। इनमें से भारत ने दो जबकि पाकिस्तान ने एक बार जीत दर्ज की थी।

पिछली बार इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला एशियाई चैंपियन्स ट्राफी के लीग चरण में हुआ था जहां भारत ने 3-1 से जीत हासिल की थी।

भारत शुक्रवार को जीत से पांच देशों के इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी जगह सुरक्षित कर देगा। भारत अभी चार अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। पाकिस्तान ने जापान के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेला था और वह चौथे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी