भारतीय मिशन से गुहार लगाने के बाद यूएई में फंसे भारतीय समूह को मिला भोजन

खलीज टाइम्स में बुधवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, इन भारतीय नागरिकों के पास वैध वीजा है और इन्हें धोखेबाज रोजगार एजेंट मार्च की शुरुआत में यहां लेकर आए थे। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में यात्रा प्रतिबंध लगने से वे फंस गए हैं।

दुबई, नौ अप्रैल कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लागू यात्रा प्रतिबंधों के कारण संयुक्त अरब अमीरात में फंसे 22 भारतीयों के समूह को भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा भोजन मुहैया कराया जा रहा है। मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक इन लोगों ने अपनी समस्या ट्विटर पर साझा की है।

खलीज टाइम्स में बुधवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, इन भारतीय नागरिकों के पास वैध वीजा है और इन्हें धोखेबाज रोजगार एजेंट मार्च की शुरुआत में यहां लेकर आए थे। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में यात्रा प्रतिबंध लगने से वे फंस गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इन लोगों को उनके एजेंट भी मदद नहीं कर रहे हैं और देश में प्रतिबंध लगने के कारण वे नौकरी भी नहीं खोज पा रहे हैं। उनके पास भोजन और अन्य चीजें भी नहीं हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय वाणिज्य दूतावास ने 22 भारतीय कामगारों की समस्या का पता लगने के बाद उनके लिए भोजन आदि का इंतजाम किया है।

सभी कामगार घर लौटने के इच्छुक हैं।

खबर में एक कामगार दानिश अली के हवाले से कहा गया कि जब स्थिति सामान्य हो जाएगी तब हम सभी को भारत वापस लौटने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान