खेल की खबरें | भारतीय ग्रैंडमास्टर एरिगैसी ने पुर्तगाल में शतरंज टूर्नामेंट जीता, गुकेश दूसरे स्थान पर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने मंगलवार को यहां द्वितीय टेरास डी ट्रेस-ओस-मोंटेस शतरंज ओपन में जीत हासिल की, जबकि उनके हमवतन डी गुकेश दूसरे स्थान पर रहे।

ब्रागान्सा (पुर्तगाल), 24 अगस्त भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने मंगलवार को यहां द्वितीय टेरास डी ट्रेस-ओस-मोंटेस शतरंज ओपन में जीत हासिल की, जबकि उनके हमवतन डी गुकेश दूसरे स्थान पर रहे।

सत्रह साल के एरिगैसी (ईएलओ रेटिंग 2597) ने 140 से अधिक खिलाड़ियों वाले टूर्नामेंट के नौ दौर में 8.5 अंक के साथ स्पष्ट विजेता बनकर उभरें। उन्होंने इस दौरान आठ जीत दर्ज की और एक मुकाबला ड्रा रहा।

एरिगैसी ने इस दौरान 15 साल के गुकेश के अलावा भारत के अंतरराष्ट्रीय मास्टर मोक्ष अमित दोशी को भी हराया। नीदरलैंड के अंतरराष्ट्रीय मास्टर थॉमस बीर्डसन ही उन्हें ड्रॉ पर रोकने में सफल रहे।

एरिगैसी ने इस जीत से 18.7 ईएलओं रेटिंग हासिल किये जिससे उनके कुल रेटिंग अंक 2822 हो गये।

चौथी वरीयता प्राप्त गुकेश ने आठ मुकाबलों में जीत दर्ज की, लेकिन एरिगैसी से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के इस खिलाड़ी को 17.7 ईएलओ अंक का फायदा हुआ।

भारत के पांच खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था जिसमें दोशी छह अंकों के साथ 15वें स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\