जरुरी जानकारी | शुल्क बढ़ोतरी से अमेरिका को भारतीय निर्यात हो सकता है प्रभावितः एक्जिम बैंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि सीमा शुल्क की दरों पर अमेरिका के बदले रुख से अमेरिका को किए जाने वाले भारतीय निर्यात पर असर पड़ सकता है।

मुंबई, सात मार्च भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि सीमा शुल्क की दरों पर अमेरिका के बदले रुख से अमेरिका को किए जाने वाले भारतीय निर्यात पर असर पड़ सकता है।

एक्जिम बैंक की उप प्रबंध निदेशक दीपाली अग्रवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बैंक ने दो अप्रैल से भारतीय उत्पादों पर अधिक सीमा शुल्क लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान से पड़ने वाले असर को लेकर बैंक ने केंद्र सरकार को अपनी राय दे दी है।

हालांकि उन्होंने एक्जिम बैंक की तरफ से सरकार को दी गयी सूचना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

उन्होंने बैंक के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "भारतीय निर्यात का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका को जाता है। इस फैसले का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि मांग किस तरह की आ रही है।"

उन्होंने कहा, "यह भी समझने की जरूरत है कि ये अमेरिका के नए प्रशासन के तहत लिए गए निर्णय या घोषणाएं हैं और हमें इन निर्णयों के सटीक प्रभाव को मापने के लिए कुछ समय देने की जरूरत है।"

बैंक अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन को उन उपभोक्ताओं की ओर से कुछ आंतरिक मांगें भी महसूस हो सकती हैं जो आयात पर निर्भर हैं और शुल्क बढ़ोतरी के कारण कुछ उत्पादों को खोने का जोखिम पैदा हो सकता है।

इसके साथ ही अग्रवाल ने कहा कि रुपये के मूल्य में आई गिरावट के पहलू पर भी गौर किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\