विदेश की खबरें | चीन में भारतीय दूतावासों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के शंघाई और ग्वांगझू स्थित भारतीय राजनयिक दूतावासों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभाएं आयोजित कीं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, तीन मई चीन के शंघाई और ग्वांगझू स्थित भारतीय राजनयिक दूतावासों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभाएं आयोजित कीं।

इन शोक सभाओं में वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के साथ प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए। उन्होंने आतंकवादी हमले में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर के नेतृत्व में शोक सभा की गई।

वाणिज्य दूतावास द्वारा 30 अप्रैल को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक ‘पोस्ट’ में कहा गया, ‘‘महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर के नेतृत्व में भारतीय महावाणिज्य दूतावास शंघाई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, भारत के मित्रों और भारतीय प्रवासियों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति वाणिज्य दूतावास में गहरी संवेदना व्यक्त की।’’

इसी तरह, ग्वांगझू स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा की। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

ग्वांगझू वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इस शोक सभा में 60 से अधिक प्रवासी भारतीय, वाणिज्य दूतावास के अधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्य तथा भारत के मित्र शामिल हुए।’’

इसने कहा कि कई लोग डिजिटल माध्यम से भी शोक सभा में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\