देश की खबरें | भारतीय संविधान सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि एक विचार और प्रतिबद्धता है: मोदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कई भुला दिए गए स्वतंत्रता सेनानियों और भारत की आजादी के संघर्ष से जुड़ी घटनाओं की कहानियां ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान सामने आ रही हैं।
नयी दिल्ली, 18 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कई भुला दिए गए स्वतंत्रता सेनानियों और भारत की आजादी के संघर्ष से जुड़ी घटनाओं की कहानियां ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान सामने आ रही हैं।
वयोवृद्ध पत्रकार राम बहादुर राय की पुस्तक, ‘भारतीय संविधान: अनकही कहानी’ के विमोचन के मौके पर मोदी ने कहा कि यह इस अभियान को गति देगी और देश की अतीत की स्मृति को भविष्य में और मजबूत बनाएगी।
इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह मौजूद थे।
मोदी ने अपने वीडियो संबोधन के दौरान पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पाठकों को संविधान के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराती है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संविधान को व्यापक रूप में प्रस्तुत करेगी और भारत के स्वतंत्रता संग्राम का अध्ययन करने वाले देश के युवाओं के नजरिये को एक नया आयाम देगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि एक विचार और प्रतिबद्धता है।
मोदी ने कहा कि कर्तव्य और अधिकार एक दूसरे से संबंधित हैं, और कर्तव्यों पर जोर ‘‘हमारे अधिकारों को भी मजबूत करता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

