देश की खबरें | भारतीय संविधान एक सजीव दस्तावेज है: आंध्र प्रदेश के राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने रविवार को कहा कि भारतीय संविधान एक सजीव दस्तावेज है जो लगातार विकसित हो रहा है और समाज की बदलती जरूरतों के अनुरूप ढल रहा है।

विजयवाड़ा, 26 नवंबर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने रविवार को कहा कि भारतीय संविधान एक सजीव दस्तावेज है जो लगातार विकसित हो रहा है और समाज की बदलती जरूरतों के अनुरूप ढल रहा है।

राज्यपाल ने 74वें संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि एक सामाजिक और राजनीतिक दस्तावेज है जो लोगों की बदलती आकांक्षाओं और जरूरतों को दर्शाता है।

राजभवन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में नजीर ने कहा, "संविधान राष्ट्र की आधारशिला है, क्योंकि यह हमारे राष्ट्र के शासन की नींव रखता है और संस्थापक चाहते थे कि शासन के लिए संविधान कठोर ढांचे के बजाय एक अनुकूलनीय दस्तावेज हो।"

राज्यपाल ने राजभवन के दरबार हॉल में भारतीय संविधान के निर्माता बी आर आंबेडकर और अन्य संस्थापकों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह दिन न केवल इसे अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, बल्कि नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए भी मनाया जाता है।

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश नजीर ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी, जिसे कार्यक्रम में आए गणमान्य लोगों ने दोहराया।

आंध्र प्रदेश के महाधिवक्ता एस श्रीराम और अन्य अधिकारियों ने भी समारोह में भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now