देश की खबरें | भारतीय तटरक्षक बल ने संकट में फंसी अमेरिकी नौका, चालक दल के दो सदस्यों को बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इंदिरा प्वाइंट से दक्षिण-पूर्व में खराब मौसम में फंसी एक अमेरिकी नौका और उसके चालक दल के दो सदस्यों को बचाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इंदिरा प्वाइंट से दक्षिण-पूर्व में खराब मौसम में फंसी एक अमेरिकी नौका और उसके चालक दल के दो सदस्यों को बचाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी), पोर्ट ब्लेयर को 10 जुलाई को सुबह 11:57 बजे चेन्नई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि नौका ‘सी एंजेल’ और उसके चालक दल के दो सदस्य इंदिरा प्वाइंट से 52 समुद्री मील दूर दक्षिण-पूर्व में फंसे हुए हैं।

चालक दल के सदस्यों में से एक अमेरिका और एक तुर्किये का नागरिक है।

आईसीजी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नौका बेहद खराब मौसम में फंस गयी थी था, उसकी पाल फट गई थी और प्रोपेलर में कुछ फंस गया था, जिससे वह आगे बढ़ नहीं पा रही थी।

एमआरसीसी पोर्ट ब्लेयर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ‘इंटरनेशनल सेफ्टी नेट’ (आईएसएन) को सक्रिय कर दिया, आस-पास के सभी मालवाहक जहाजों को सतर्क कर दिया और बचाव अभियान शुरू किया।

आईसीजी ने बताया कि इसके बाद तत्काल सहायता करने के लिए आईसीजीएस राजवीर को दोपहर दो बजे भेजा गया।

उसने बताया, ‘‘पेशेवर रवैये और सटीकता का प्रदर्शन करते हुए, आईसीजीएस राजवीर शाम 5:30 बजे तक नौका के पास पहुंच गया, उसने चालक दल के साथ संचार स्थापित किया और घटनास्थल का निरीक्षण किया।’’

अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं और यांत्रिक खराबी के बावजूद चालक दल सुरक्षित स्थिति में पाया गया।

तटरक्षक बल ने बताया कि शाम छह बजकर 50 मिनट तक नौका को खींच कर सुरक्षित कैम्पबेल बे तक लाया गया और 11 जुलाई को सुबह आठ बजे वह बंदरगाह पहुंच गयी।

अधिकारी ने कहा कि यह त्वरित और सफल बचाव अभियान समुद्री सुरक्षा के प्रति आईसीजी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड