विदेश की खबरें | प्रशिक्षण अभियान पर श्रीलंका पहुंचे भारतीय तटरक्षक के जहाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेशेवर आदान-प्रदान की सुविधा और संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास आयोजित करने के लिए दो भारतीय तटरक्षक जहाज औपचारिक यात्रा पर श्रीलंका के गाले बंदरगाह पहुंचे हैं। यह जानकारी यहां भारतीय उच्चायोग ने दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 28 फरवरी पेशेवर आदान-प्रदान की सुविधा और संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास आयोजित करने के लिए दो भारतीय तटरक्षक जहाज औपचारिक यात्रा पर श्रीलंका के गाले बंदरगाह पहुंचे हैं। यह जानकारी यहां भारतीय उच्चायोग ने दी।

भारतीय उच्चायोग ने कहा कि एक भारतीय तटरक्षक गार्ड (आईसीजी) के अपतटीय गश्ती जहाज ‘समर्थ’ और तेज गश्ती जहाज ‘अभिनव’ मंगलवार को दक्षिणी बंदरगाह गाले पहुंचे।

द्वीपीय देश श्रीलंका से प्रस्थान करने से पहले ये भारतीय जहाज दो से पांच मार्च तक कोलंबो जाएंगे।

भारतीय तटरक्षक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय तटरक्षक जहाज समर्थ और अभिनव आज श्रीलंका की सद्भावना यात्रा पर गाले बंदरगाह पहुंचे। आईसीजी जहाजों की इस यात्रा से श्रीलंका तटरक्षक बल के साथ पेशेवर आदान-प्रदान और संयुक्त अभ्यास की सुविधा मिलेगी।’’

भारतीय तटरक्षक जहाजों के कमांडिंग अधिकारी, उप महानिरीक्षक पी. प्रदीप कुमार और कमांडेंट (जेजी) प्रभात कुमार यात्रा के दौरान श्रीलंकाई तटरक्षक महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिलेंगे।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "प्रवास के दौरान, ये जहाज वीबीएसएस (यात्रा, बोर्ड, खोज और जब्ती), अग्निशमन और क्षति नियंत्रण, समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया पर श्रीलंकाई तटरक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करेंगे और कुछ अन्य पेशागत संवाद करेंगे।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इसके अलावा, यात्रा के दौरान योग, समुद्र तट की सफाई और वॉकथॉन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, गाले और कोलंबो से प्रस्थान के समय श्रीलंकाई तटरक्षक जहाज के साथ ‘पासेज एक्सरसाइज’ (पीएएसएसईएक्स) का आयोजन किया जाएगा।''

भारतीय तटरक्षक बल और इसकी क्षमता के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चे भी जहाज का दौरा कर सकते हैं।

पिछले कुछ महीनों में भारतीय नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों कोरा, काबरा और करंज ने कोलंबो की यात्रा की।

उच्चायोग ने कहा कि भारतीय नौसेना और तटरक्षक जहाजों की श्रीलंका यात्रा का उद्देश्य दो मैत्रीय पड़ोसी देशों की नौसेनाओं के बीच सौहार्द और पारस्परिकता को बढ़ाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू