विदेश की खबरें | अमेरिका में भारतीय नागरिक स्वास्थ्य देखभाल में 28 लाख अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी का दोषी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मिशिगन में संघीय न्यायाधीश ने एक भारतीय नागरिक को स्वास्थ्य देखभाल में 28 लाख अमेरिकी डॉलर की रकम की धोखाधड़ी करने और धन शोधन में संलिप्त होने का दोषी करार दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 28 सितंबर मिशिगन में संघीय न्यायाधीश ने एक भारतीय नागरिक को स्वास्थ्य देखभाल में 28 लाख अमेरिकी डॉलर की रकम की धोखाधड़ी करने और धन शोधन में संलिप्त होने का दोषी करार दिया।

अदालत के अनुसार, सुनवाई के दौरान पेश किए गए दस्तावेज और साक्ष्य से यह पता चलता है कि योगेश पंचोली (43) अमेरिकी राज्य मिशिगन में एक स्वास्थ्य कंपनी ‘श्रृंग होम केयर इंक’ का मालिक था और उसका संचालन स्वयं करता था।

बयान के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी मामलों में मरीजों के लिए स्वास्थ्य संबंधी देखरेख के बिल बनाने की प्रक्रिया से अलग किए जाने के बावजूद पंचोली ने श्रृंग को खरीदा और कंपनी के अपने स्वामित्व को छुपाने के लिए दूसरों के नाम, हस्ताक्षर और व्यक्तिगत पहचान संबंधी जानकारी का उपयोग किया।

दो महीने की अवधि में पंचोली और उसके सह-साजिशकर्ताओं को लोगों ने बिल मिलने के बाद करीब 28 लाख अमेरिकी डॉलर की रकम का भुगतान स्वास्थ्य संबंधी उन सुविधाओं के लिए किया जो उन्हें कभी दी ही नहीं गईं।

पंचोली ने इसके बाद इस रकम को मुखौटा कंपनियों से संबंधित बैंक खातों के जरिए हस्तांतरित किया और फिर भारत में अपने खातों में भेज दिया।

ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ मिशिगन में संघीय न्यायाधीश ने पंचोली को स्वास्थ्य संबंधी धोखाधड़ी और टेलीकॉल के जरिए धोखाधड़ी करने का दोषी करार दिया। पंचोली पर चोरी, गवाहों को प्रभावित करने, धन शोधन, पहचान छुपाने के आरोप हैं। उसे 10 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\