खेल की खबरें | अपनी पारी से खुश नहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम की नीदरलैंड पर गुरूवार को यहां टी20 विश्व कप में मिली जीत से काफी प्रसन्न हैं लेकिन वह खुद की 53 रन की पारी से इतने खुश नहीं हैं।

सिडनी, 27 अक्टूबर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम की नीदरलैंड पर गुरूवार को यहां टी20 विश्व कप में मिली जीत से काफी प्रसन्न हैं लेकिन वह खुद की 53 रन की पारी से इतने खुश नहीं हैं।

रोहित ने 39 गेंद की पारी के दौरान चार चौके और तीन छक्के जड़े। भारत ने दो विकेट पर 179 रन का स्कोर बनाकर नीदलैंड को नौ विकेट पर 123 रन ही बनाने दिये और 56 रन से जीत हासिल की।

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का विकेट गंवाने के बाद भारत ने पावरप्ले में 32 रन बनाये जिसके बाद रोहित और कोहली ने मिलकर 56 गेंद में 73 रन की साझेदारी की।

रोहित को पांचवें ओवर में जीवनदान मिला था जब टिम प्रिंगल ने उनका कैच छोड़ दिया था। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘अपने अर्धशतक से ज्यादा खुश नहीं हूं। ’’

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण रन जुटाना है, यह मायने नहीं रखता कि ये कैसे मिले। अंत में यह आत्मविश्वास बरकरार रखने की बात है। ’’

वर्ष 2022 में यह उनका तीसरा टी20 अर्धशतक है। उनके अलावा विराट कोहली (62 रन) और सूर्यकुमार यादव (51) ने टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि यह शानदार जीत थी। उन्होंने सुपर 12 तक जिस तरीके से क्वालीफाई किया है, उसे देखते हुए श्रेय उन्हे जाता है। हम हालांकि देखते हैं कि हम खुद के प्रदर्शन के साथ क्या कर सकते हैं, हम प्रतिद्वंद्वी के बारे में परेशान नहीं होते। ईमानदारी से कहूं तो यह ‘परफेक्ट’ जीत के करीब थी।’’

रोहित ने कहा, ‘‘हम शुरू में थोड़ा धीमा खेले लेकिन फिर मेरे और विराट के बीच बातचीत हुई, हमें पिच पर बड़े शॉट खेलने के लिये थोड़ा इंतजार करना पड़ा। ’’

नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने स्वीकार किया कि कोहली और सूर्यकुमार के बीच साझेदारी ने दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां जीतने के लिये और अच्छा प्रदर्शन करने के लिये आये थे। लेकिन इस तरह की टीमों के खिलाफ आपको अपना सर्वश्रेष्ठ करना होता है। जिस तरह से अंत में इन दोनों बल्लेबाजों ने खेल दिखाया, वे 180 रन के स्कोर तक ले गये। यह पेचीदा होना ही था। ’’

सूर्यकुमार को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जिन्होंने 25 गेंद में 51 रन की तेज तर्रार पारी खेली। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो अच्छा खेलने की कोशिश कर रहा था। हालात बहुत ही सरल थे, मुझे थोड़ी तेजी बरतनी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें प्रत्येक ओवर आठ से 10 रन बनाने थे ताकि हम ऐसा स्कोर खड़ा कर सकें जिसका हमारे गेंदबाज आसानी से बचाव कर सकें। जिस तरह से चीजें हुई, उससे बहुत खुश हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड