देश की खबरें | भारतीय बैडमिंटन टीम ट्रेनिंग शुरू करेगी, कोविड-19 जांच के बाद फिजियो की सेवा भी मिलेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत का पूरा बैडमिंटन दल कोविड-19 परीक्षण में बुधवार को नेगेटिव आया और अगले हफ्ते शुरू होने वाले योनेक्स थाईलैंड ओपन से पहले टीम ट्रेनिंग शुरू करने के लिए तैयार है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह जनवरी भारत का पूरा बैडमिंटन दल कोविड-19 परीक्षण में बुधवार को नेगेटिव आया और अगले हफ्ते शुरू होने वाले योनेक्स थाईलैंड ओपन से पहले टीम ट्रेनिंग शुरू करने के लिए तैयार है।

भारतीय टीम ग्रीन जोन में शामिल थी जिसमें सभी खिलाड़ियों और हितधारकों जैसे अंपायर, लाइन जज, विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के कर्मचारियों, थाईलैंड बैडमिंटन संघ, मेडिकल स्टाफ और टीवी प्रोडक्शन कर्मचारियों को जगह मिली है। इन सभी का बैंकॉक पहुंचने पर परीक्षण किया गया।

बैंकॉक में होने वाले एशिया चरण में दो सुपर 1000 प्रतियोगिताए योनेक्स थाईलैंड ओपन (12-17 जनवरी) और टोयोटा थाईलैंड ओपन (19-24 जनवरी) होंगी जिसके बाद 27-31 जनवरी तक 15,00,000 इनामी एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स खेले जाएंगे।

बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा, ‘‘बैंकॉक में एशियाई चरण को अच्छी खबर मिली जब ग्रीन जोन पृथकवास में शामिल सभी 824 प्रतिभागी कोविड-19 परीक्षण में नेगेटिव पाए गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को अब कड़े सुरक्षा नियमों के साथ ट्रेनिंग करने की स्वीकृति होगी।’’

भारतीय टीम में ओलंपिक में जगह बनाने की दावेदार पीवी सिंधू, साइना नेहवाल और बी साई प्रणीत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इन सभी को ट्रेनिंग का समय आवंटित कर दिया गया है। खिलाड़ियों ने दोपहर में पहले जिम सत्र में भी हिस्सा लिया।

भारतीय बैडमिंटन संघ ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय टीम आज से अपनी ट्रेनिंग शुरू करेगी। जिम का समय दोपहर दो से तीन बजे तक आवंटित किया गया है और ट्रेनिंग का समय रात को सात से आठ बजे का है।’’

खिलाड़ियों को अब अपने कमरों में फिजियो की सेवा मिल सकती हैं लेकिन नियमों के अनुसार इसके लिए उन्हें पहले समय लेना होगा।

साइना ने मंगलवार को अपने फिजियो से मिलने की इजाजत मांगी थी और बाद में खिलाड़ियों को ट्रेनर और फिजियो की सेवा की स्वीकृति नहीं देने के लिए वैश्विक संचालन संस्था बीडब्ल्यूएफ पर निशाना साधा था।

बीडब्ल्यूएफ ने आधिकारिक प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘थाईलैंड बैडमिंटन संघ (बीएटी) और बीडब्ल्यूएफ को बीएआई के जरिये साइना नेहवाल का आग्रह मिला था जिसमें उन्होंने फिजियो से मिलने की स्वीकृति मांगी थी।’’

इसमें कहा गया, ‘‘बीएटी ने बीएआई और साइना नेहवाल को नियमों के बारे में सूचित किया और उन्हें बताया कि व्यवस्था के अनुसार अभ्यास शुरू (छह जनवरी से) होने पर ही खिलाड़ियों को अपने कमरों में फिजियो की सेवा लेने की स्वीकृति होगी।’’

बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि सूची पत्र में साफ कहा गया है कि बैंकॉक में ग्रीन जोन में शामिल सभी खिलाड़ी और कर्मचारी छह जनवरी से अभ्यास शुरू होने तक अपने कमरों में ही रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट