विदेश की खबरें | कनाडा से गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल होने के आरोप में भारतीय गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने कनाडा से गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हो रहे एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह पैदल ही सीमा पार कर अमेरिका में प्रवेश कर गया था ।

वाशिंगटन, 18 अगस्त अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने कनाडा से गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हो रहे एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह पैदल ही सीमा पार कर अमेरिका में प्रवेश कर गया था ।

मीडिया की खबरों के अनुसार संघीय अधिकारियों ने व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की और उसे देश से बाहर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े | ब्रिटेन में पाकिस्तान समर्थक व कश्मीरी समूहों के बीच हुई झड़प.

अमेरिकी सीमा पुलिस के बयान के अनुसार मोंटाना में स्वीट ग्रास स्टेशन के अधिकारियों ने शनिवार को कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में कोट्स से गैरकानूनी तरीके से पैदल ही एक व्यक्ति को देश की सीमा में प्रवेश करते देखा ।

बयान में कहा कि अधिकारियों ने उससे पूछताछ की और पता चला कि वह भारतीय है। उसने जानबूझकर कनाडा से अमेरिका आने की बात स्वीकार की ।

यह भी पढ़े | US Presidential Elections 2020: डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन बोले-यदि राष्ट्रपति चुना गया तो खतरों से निपटने में भारत के साथ खड़ा रहूंगा.

सीमा पुलिस ने कहा, ‘‘ व्यक्ति के पास कई बैग थे लेकिन उनमें से कुछ भी खतरनाक नहीं मिला।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय नगारिक को अमेरिका से बाहर भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\