देश की खबरें | भारतीय सशस्त्र बल आतंकवादी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं : किशन रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि पहले जब भी आतंकवादी हमले होते थे, तो प्रतिक्रिया केवल सहानुभूति व्यक्त करने और पुष्पचक्र चढ़ाने तक ही सीमित होती थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

हैदराबाद, 16 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि पहले जब भी आतंकवादी हमले होते थे, तो प्रतिक्रिया केवल सहानुभूति व्यक्त करने और पुष्पचक्र चढ़ाने तक ही सीमित होती थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

केन्द्रीय कोयला मंत्री रेड्डी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की योजना बहुत ही सावधानी से बनाई गई और उसे क्रियान्वित किया गया तथा पड़ोसी क्षेत्रों को प्रभावित किए बिना पाकिस्तान स्थित लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधा गया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत पाकिस्तान को एक ‘‘आतंकवादी देश’’ के रूप में स्थापित करने में सफल रहा है।

रेड्डी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल क्रियान्वयन के लिए सशस्त्र बलों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से शनिवार को यहां तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी।

उन्होंने पहले की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का हवाला देते हुए कहा, ‘‘पहले हम आतंकी हमलों के बाद सिर्फ मोमबत्तियां जलाने और सहानुभूति व्यक्त करने तक ही खुद को सीमित रखते थे। लेकिन आज मोदी के नेतृत्व में हमारे सशस्त्र बलों ने एक नया अध्याय लिखा है। यह उनके वीरतापूर्ण कार्यों के कारण है कि हमारा सिर ऊंचा है।’’

पहलगाम आतंकवादी हमले को ‘‘अपनी तरह का पहला हमला’’ बताते हुए रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और प्रधानमंत्री मोदी ने कड़ी चेतावनी दी कि जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि दशकों से भारत को पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा है, हजारों लोगों की जान चली गई है और विकास बाधित हुआ है।

रेड्डी ने कहा कि भारत ने न केवल पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया, बल्कि पड़ोसी देश और उसे समर्थन देने वाले दो अन्य देशों के खिलाफ कई कड़े फैसले भी लिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\