खेल की खबरें | भारतीय तीरंदाजों ने विश्व कप चरण चार में दो कांस्य पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिकर्व तीरंदाजों ने गुरुवार को यहां विश्व कप चरण चार में पुरुष और महिला टीम स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीते।

पेरिस, 17 अगस्त भारतीय रिकर्व तीरंदाजों ने गुरुवार को यहां विश्व कप चरण चार में पुरुष और महिला टीम स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीते।

धीरज बोम्मादेवारा, अतनु दास और तुषार शेल्के की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में आंद्रेस तेमिनो, युन सांचेज और पाब्लो आचा की स्पेन की टीम को 6-2 (54-56, 57-55, 56-54, 57-55) से हराया।

दूसरी वरीय भारतीय टीम हाालंकि इससे पहले चीनी ताइपे के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के साथ स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाने में नाकाम रही।

भारतीय तिकड़ी को चीनी ताइपे के खिलाफ सीधे सेट में 0-6 (54-56, 47-58, 55-56) से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय महिला टीम को भी सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ लचर प्रदर्शन के कारण 0-6 (52-57, 47-56, 52-53) से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

अंकिता भकत, भजन कौर और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी के पास तीसरे सेट में चीनी ताइपे की जोड़ी को हराकर वापसी करने का मौका था लेकिन वे इसमें विफल रहे। ताइपे की टीम ने 53 अंक जुटाए थे लेकिन भारतीय टीम 52 अंक ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

कांस्य पदक के प्ले ऑफ में भारतीय टीम ने दो सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैक्सिको को 5-4 (52-55, 52-53, 55-52, 54-52) (27-25) से हराकर पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\