खेल की खबरें | भारतीय तीरंदाजों ने रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य प्लेऑफ में जगह बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तुषार शेल्के और भजन कौर की चौथी वरीय रिकर्व मिश्रित  जोड़ी शुक्रवार को यहां विश्व कप के तीसरे चरण में  कांस्य पदक की दौड़ में बने हुए है।

मेडेलिन, 16 जून भारतीय तुषार शेल्के और भजन कौर की चौथी वरीय रिकर्व मिश्रित  जोड़ी शुक्रवार को यहां विश्व कप के तीसरे चरण में  कांस्य पदक की दौड़ में बने हुए है।

भारतीय जोड़ी ने फ्रांस और नीदरलैंड की जोड़ी को समान अंतर से 6-0 से हराया। यह जोड़ी हालांकि अपनी जीत के क्रम को जारी रखने में असफल रही और कोरिया से 0-6 से हार गयी।

इस जोड़ी को कांस्य पदक के लिए चीनी ताइपे से भिड़ना है।

इससे पहले गुरुवार को कई विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा ने रोमांचक शूट में दुनिया के नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त माइक श्लोएसर को 148-148 से बराबरी के बाद शूटआउट में हराकर पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत सेमीफाइनल में जगह बनायी।

पिछले दो चरण में टीम से बाहर रहने वाले आठवीं वरीय वर्मा का सामना अंतिम चार मुकाबलों में ब्राजील के लुकास अब्रेयू से होगा।

भारत ने प्रतियोगिता के तीसरे चरण में अब तक तीन कांस्य पदक जीते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\