विदेश की खबरें | अमेरिका में कई स्थानों पर भारतीय-अमेरिकियों ने मनाई छठ पूजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में मुख्य रूप से बिहार, झारखंड एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के भारतीय-अमेरिकियों ने सूर्य भगवान की पूजा कर छठ पर्व मनाया।

वाशिंगटन, 22 नवंबर अमेरिका में मुख्य रूप से बिहार, झारखंड एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के भारतीय-अमेरिकियों ने सूर्य भगवान की पूजा कर छठ पर्व मनाया।

ऐतिहासिक पोटोमैक नदी, न्यूजर्सी में झील और मकानों में बने अस्थायी जलाशयों समेत देशभर में विभिन्न जलाशयों पर समुदाय के सदस्यों ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित करते हुए छठ पूजा की।

यह भी पढ़े | न्यूयॉर्क: भारतीय-अमेरिकी पर महिला को रेलवे ट्रैक पर धकेलने और हमला करने का लगा आरोप.

सैंकड़ों भारतीय-अमेरिकी श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को सूर्यास्त और शनिवार को सूर्योदय की पूजा समेत त्योहार से जुड़े सभी कार्यक्रम जूम और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर देखे।

छठ मुख्य रूप से बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला प्राचीन हिंदू त्योहार है। इस दौरान लोग व्रत रखते हैं, नदियों में स्नान करते हैं और सूर्य भगवान की पूजा करते है। चार दिन तक मनाया जाने वाला यह त्योहार शनिवार सुबह समाप्त हुआ।

यह भी पढ़े | England Lockdown: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिसंबर को समाप्त करेंगे इंग्लैंड में लागू लॉकडाउन.

भारतीय-अमेरिकी कृपा सिंह ने कहा, ‘‘पोटोमैक नदी में एक समय पर 25 लोग ही मौजूद रहे और परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखी। छठ पूजा को देखने के लिए परिसर पर आए लोगों ने भी दूरी बनाए रखी।’’

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर सिंह अपनी पत्नी अनीता के साथ 2006 से वाशिंगटन डीसी के वर्जिनिया उपनगर में पोटोमैक नदी के किनारे छठ पूजा मनाते आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि खरना से लेकर सुबह अर्घ्य देने तक का पूरा कार्यक्रम उन लोगों के लिए जूम और फेसबुक पर प्रसारित किया गया जो महामारी के कारण इसमें शामिल नहीं हो पाए। इसे भारत और नेपाल में रह रहे उनके परिवारों के लिए भी प्रसारित किया गया।

‘बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ ने लगातार चौथे साल न्यूजर्सी के मोनरे स्थित थॉमसन पार्क में छठ पूजा मनाई। इस समारोह में न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत, रणधीर जायसवाल और उप महावाणिज्यदूत शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए।

पेनसिल्वेनिया, फ्लोरिडा और टेक्सास में भी छठ पूजा मनाई गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू