विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति ने कहा, पाकिस्तान की आईएसआई उन्हें ‘दुश्मन’ के रूप में देखती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दक्षिण एशियाई देश में मौजूद कट्टरपंथियों के खिलाफ उनके रुख के चलते उन्हें एक ‘दुश्मन’ के रूप में देखती है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 21 सितंबर भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दक्षिण एशियाई देश में मौजूद कट्टरपंथियों के खिलाफ उनके रुख के चलते उन्हें एक ‘दुश्मन’ के रूप में देखती है।

इलिनॉय से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद कृष्णमूर्ति ने बोस्टन में अमेरिका भारत सुरक्षा परिषद (यूएसआईएससी) के अध्यक्ष एवं प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी नागरिक आर वी कपूर के आवास पर आयोजित चंदा जुटाने (फंडरेजर) के कार्यक्रम में समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

यूएसआईएससी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, “ उन्होंने (कृष्णमूर्ति ने) कहा कि पाकिस्तान में मौजूद कट्टरपंथियों के खिलाफ उनके रुख के लिए आईएसआई उन्हें एक दुश्मन के रूप में देखती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह भी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और कभी किसी रंग, नस्ल या धर्म के खिलाफ भेदभाव नहीं किया।”

विज्ञप्ति के अनुसार, कृष्णमूर्ति ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने पर वह भारत और अमेरिका के बीच मौजूद रणनीतिक सहयोग को समर्थन देना जारी रखेंगे, ताकि यह दोस्ती प्रशांत क्षेत्र में चीन की महत्वाकांक्षाओं पर लगाम लगा सके।

कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें विक्रम राज्यदक्ष, दिनेश पटेल, अभिषेक सिंह, अमर साहनी, दीपिका साहनी और डॉ. राज रैना शामिल हैं।

यूएसआईएससी ने कहा कि चंदा कार्यक्रम का आयोजन नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर कृष्णमूर्ति के वास्ते धनराशि जुटाने के लिए किया गया था। संस्था ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद भारतीय-अमेरिकी समुदाय के हितों से जुड़े मुद्दे उठाने के निरंतर प्रयासों को लेकर कृष्णमूर्ति के प्रति समुदाय का समर्थन भी दर्शाना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट